डॉक्टर से मिलना चाहती थी, लेकिन साइबर क्रिमिनल से हो गया अपॉइंटमेंट

ग्रेटर नोएडा में महिला कांस्टेबल से ऑनलाइन ठगी : डॉक्टर से मिलना चाहती थी, लेकिन साइबर क्रिमिनल से हो गया अपॉइंटमेंट

डॉक्टर से मिलना चाहती थी, लेकिन साइबर क्रिमिनल से हो गया अपॉइंटमेंट

Google Photo | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : केवल आम जनता ही नहीं, बल्कि अधिकारी और सरकारी सेवाएं देने वाले लोग भी साइबर क्रिमिनल्स के निशाने पर हैं। ग्रेटर नोएडा में रहने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला सिपाही से साइबर अपराधी ने ठगी की है। महिला कांस्टेबल अपने पति का इलाज करवाने के लिए डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेना चाहती थी, लेकिन डॉक्टर की जगह साइबर क्रिमिनल से अपॉइंटमेंट हो गया और ठगी का शिकार हो गई। पीड़ित महिला कांस्टेबल ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला साइबर थाना पुलिस को भी भेज दिया गया है।

एसीपी ऑफिस में तैनात है महिला कांस्टेबल
थाना कासना क्षेत्र में रहने वाली एक उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला कांस्टेबल से साइबर ठग ने 98 हजार रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने बताया कि महिला आरक्षी गरिमा पाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक वह एसीपी (थर्ड) के कार्यालय ग्रेटर नोएडा में नियुक्त है। पीड़िता के अनुसार उनके पति बीमार थे। उन्हें डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेना था। 

ऐप डाउनलोड करवाकर 98 हजार रुपए की ठगी
उन्होंने ऑनलाइन डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेना चाहा। एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और डॉक्टर का अपॉइंटमेंट ऑनलाइन दिलवाने का वादा किया। आरोपी ने अपने झांसे में लेकर उनसे एक ऐप डाउनलोड करवाया। ऐप डाउनलोड होते ही उनके बैंक अकाउंट से 98 हजार रुपए निकल गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.