नई साल पर शुरू होगा फिल्म सिटी का काम, देरी होने पर रोजाना लगेगा 10 लाख रुपए का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर : नई साल पर शुरू होगा फिल्म सिटी का काम, देरी होने पर रोजाना लगेगा 10 लाख रुपए का जुर्माना

नई साल पर शुरू होगा फिल्म सिटी का काम, देरी होने पर रोजाना लगेगा 10 लाख रुपए का जुर्माना

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद अब फिल्म सिटी पर तेजी से काम चल रहा है। आगामी 31 दिसंबर तक उस कंपनी का चयन हो जाएगा, जो योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी को बनाएगी। इसको लेकर यमुना विकास प्राधिकरण में बैठक हुई। बैठक के दौरान उच्च अधिकारियों ने साफतौर पर कह दिया है कि अगर फिल्म सिटी बनाने में देरी की गई तो जिम्मेदार कंपनी पर 10 लाख रुपए का जुर्माना रोजाना लगेगा। इसके अलावा फिल्म सिटी बनाने वाली कंपनी को हर तरीके की सुविधा उत्तर प्रदेश सरकार और यमुना विकास प्राधिकरण के द्वारा दी जाएगी।

सुझाव और आपत्तियों पर बैठकें जारी
फिल्म सिटी परियोजना को बनाने वाली कंपनी के लिए चयन की प्रक्रिया चल रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार यमुना विकास प्राधिकरण में बैठक हो रही है। जिसमें काफी कंपनी शामिल हुई। कंपनी अपना सुझाव और आपत्तियां अधिकारियों के सामने रख रही हैं। जिन पर यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारी काम भी कर रहे हैं। पूरी रिपोर्ट बनने के बाद यमुना विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर जानकारी अपलोड कर दी जाएगी। उस जानकारी से पता चलेगा कि फिल्म सिटी को बनाने के लिए किन-किन नियमों का पालन करना होगा।

31 दिसंबर तक कंपनी का चयन होगा
यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि जो भी कंपनी फिल्म सिटी का निर्माण करना चाहती है। उसको 30 नवंबर तक टेंडर जमा करने होंगे। उसके बाद 5 दिसंबर को तकनीकी निविदा और वित्तीय निविदा खोली जाएगी। फिर 31 दिसंबर तक प्राधिकरण और सरकार के द्वारा फिल्म सिटी बनाने वाली कंपनी का चयन कर लिया जाएगा। कंपनी का चयन करने के बाद उसके साथ एमओयू साइन करने का काम होगा।

पहले चरण में 230 एकड़ जमीन पर बनेगी फिल्म सिटी
आपको बता दें कि यमुना सिटी के सेक्टर-21 में फिल्म सिटी बनेगी। यह फिल्म सिटी एक हजार एकड़ जमीन पर प्रस्तावित है। पहले चरण 230 एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी को विकसित किया जाएगा। यमुना विकास प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि जो कंपनी पहले चरण में फिल्म सिटी बनाएगी। उसकी दूसरे चरण में भी प्राथिमकता दी जाएगी। फिल्म सिटी बनाने वाली कंपनी के लिए एक बात स्पेशल यह होगी कि पूरी जमीन पर बिजली की लाइन, सीवर और अन्य सुविधा उसी को करवानी पड़ेगी। इसके लिए फिल्म सिटी से जुड़ी कंपनियों को ही जिम्मेदारी दी जाएगी।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.