ससुर की वजह से बहू पर हुई फायरिंग, जानिए पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा का बदमाश पति : ससुर की वजह से बहू पर हुई फायरिंग, जानिए पूरा मामला

ससुर की वजह से बहू पर हुई फायरिंग, जानिए पूरा मामला

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : दादरी कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने अपनी पत्नी पर ही गोली चला दी। वैसे तो यह आरोपी अपनी पत्नी की हत्या करना चाहता था, लेकिन भगवान के दुआ से वह बच गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर दादरी कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया है।

अजायबपुर गांव में रहता है आरोपी
दादरी कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि अजायबपुर गांव में रहने वाले धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति ने बीते दिनों अपनी पत्नी के ऊपर गोली चला दी थी। हालांकि, वह बच गई। इस मामले में धर्मेंद्र के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पत्नी पर क्यों चलाई गोली
सुजीत उपाध्याय ने बताया कि धर्मेंद्र पहले भी ऐसी वारदात को अंजाम दे चुका है। करीब 7-8 महीने पहले धर्मेंद्र ने अपने पिता के ऊपर गोली चला दी थी। उस समय वह जेल चला गया था। जांच में पता चला है कि जब धर्मेंद्र जेल में था तो उसके परिवार का एक भी सदस्य उससे मिलने नहीं पहुंचा। यहां तक उसकी बीवी भी जेल में मिलने नहीं आई थी। इसी बात से धर्मेंद्र क्रोधित था और उसने आते ही सबसे पहले अपनी बीवी की हत्या करने का प्रयास किया। 

पुलिस ने दोबारा जेल भेजा
इस वजह से धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी के ऊपर हत्या करने की नीयत से गोली चलाई। दोबारा घटना को अंजाम देने के कारण पुलिस ने आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि इस व्यक्ति के अपने परिवार से अच्छे सम्बन्ध नहीं है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.