नोएडा के 5 लड़के यमुना में डूबे, तलाश जारी

BIG BREAKING : नोएडा के 5 लड़के यमुना में डूबे, तलाश जारी

नोएडा के 5 लड़के यमुना में डूबे, तलाश जारी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida/Delhi : गौतमबुद्ध नगर से बड़ी खबर है। नोएडा के रहने वाले 5 लड़के डीएनडी के पास दिल्ली की सीमा पर यमुना नदी में डूब गए हैं। साथियों की चीख-पुकार सुनने के बाद किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। दिल्ली पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया है। खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के मुताबिक लड़कों की तलाश की जा रही है। यह लोग डीएनडी के पास यमुना नदी में मूर्ति विसर्जन करने पहुंचे थे। दूसरी ओर इस बारे में गौतमबुद्ध नगर पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।

नोएडा में सलारपुर गांव के रहने वाले हैं लड़के
दिल्ली पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक यमुना नदी में डूबे लड़के नोएडा में भंगेल-सालारपुर गांव की कॉलोनी के रहने वाले हैं। बताया गया है कि कॉलोनी से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे होकर डीएनडी के पास यमुना नदी पर पहुंचे थे। इन लोगों के यहां कोई धार्मिक अनुष्ठान हुआ था। रविवार की देर शाम यह लोग नदी में मूर्ति और हवन सामग्री का विसर्जन करने गए थे। तभी हादसा हुआ। लोगों ने बताया कि एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में 5 लोग नदी में बह गए हैं।

दो की लाश मिली, तीन अभी लापता
मिली जानकारी के मुताबिक पांचों युवक मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। सलारपुर गांव की कॉलोनी में रहते हैं और फेस-टू की फैक्ट्रियों में काम करते हैं। यह सभी आपस में दोस्त हैं। रविवार की शाम भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति का विसर्जन करने डीएनडी के पास पुल नंबर-9 पर पहुंचे थे। वहां मूर्ति विसर्जन करते वक्त दो युवकों का पैर फिसला। उन्हें बचाने के लिए तीन और नदी में कूद गए। पानी बहुत ज्यादा और तेज बहाव होने के कारण पांचों डूब गए। आस-पास मौजूद गोताखोरों ने युवकों को बचाने की कोशिश की। दो के शव मिले हैं और तीन अभी लापता हैं।

पांचों की दिल्ली पुलिस ने पहचान की
दिल्ली पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक यमुना नदी में डूबने वाले अंकित (20 वर्ष), लकी (16 वर्ष), ललित (17 वर्ष), बीरू (19 वर्ष) और ऋतुराज उर्फ सानू (20 वर्ष) की पहचान कर ली गई है। इनके साथ और लोग भी यमुना नदी पर आए थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि अभी तीन लड़के मिले नहीं हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

घंटों तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन रहा नाकाम
पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय ने बताया कि रविवार दोपहर को कुछ लोगों के डीएनडी फ्लाईओवर के नीचे यमुना नदी में डूबने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य के लिए सभी एजेंसियों के साथ सम्पर्क किया। दमकल कर्मचारियों और वोट क्लब की टीम में आए गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे पांचों लोगों को बचाने के लिए रेक्स्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जो नाकाम रहा। देर शाम तक गोताखोरों ने डूबे हुए सभी लड़कों के शवों को बाहर निकाल लिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल में भेज दिया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.