कई सेक्टरों तक भरा पानी, नोएडा एक्सप्रेसवे के अंडरपास लबालब

ग्रेटर नोएडा में बाढ़ : कई सेक्टरों तक भरा पानी, नोएडा एक्सप्रेसवे के अंडरपास लबालब

कई सेक्टरों तक भरा पानी, नोएडा एक्सप्रेसवे के अंडरपास लबालब

Tricity Today | नोएडा एक्सप्रेसवे के अंडरपास लबालब

Greater Noida News : यमुना नदी में आई बाढ़ से ग्रेटर नोएडा शहर के हालात बिगड़ने लगे हैं। यमुना और हिंडन नदियों का संगम ग्रेटर नोएडा में मोमना थल गांव के पास है। जब यमुना उफान पर होती है तो हिंडन नदी में पीछे की ओर पानी का बहाव शुरू हो जाता है। ग्रेटर नोएडा शहर से हिंडन में जाने वाले नालों में भी पानी का बैक फ्लो शुरू हो गया है। जिससे ग्रेटर नोएडा के इंडस्ट्रियल एरिया साईट-4 और रेजिडेंशियल सेक्टर पी-3 समेत कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। इन इलाकों में रहने वालों की चिंता बढ़ रही है।

ग्रेटर नोएडा शहर के पानी की निकासी के लिए बने नाले पानी से लबालब हो गए हैं। नालों में भर गया और हिंडन नदी की ओर आगे नहीं बढ़ रहा है। हिंडन नदी और हवालिया नाला उफन रहे हैं। इंडिया एक्सपोमार्ट के पास, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के नीचे बने अंडरपास में कई फुट पानी भरा गया है। सेक्टर पी-3 में पानी भर गया है। सेक्टर पी-3 की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष आदित्य भाटी ने बताया कि सेक्टर के चारों ओर के नाले ब्लॉक हो गए हैं। सेक्टर के डी ब्लॉक में बढ़ का पानी नाले से भर गया है। सेक्टर पी-3 में यमुना अथॉरिटी की ओर से पी-3 गोल चक्कर की ओर आने वाली रोड पर पानी ओवरफ्लो होकर बहने लगा है।

सेक्टर पी-थ्री में रहने वाले समाजसेवी ओम रायजादा ने बताया कि सेक्टर में नाले ओवरफ्लो होकर बाढ़ का पानी भरने लगा है। यूपीएसआईडीसी के सेक्टर साइट-4 में होटल रेडिसन ब्लू के पास बनी मार्केट के आसपास बाढ़ का पानी भर गया है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने अभी तक पानी निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं। जिससे ग्रेटर नोएडा शहर के लोगों में दहशत का माहौल है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.