बाढ़ का पानी हजारों लोगों की खुशियां साथ ले गया, उजड़ गए सैकड़ों घर

देखिए गौतमबुद्ध नगर की दयनीय तस्वीर : बाढ़ का पानी हजारों लोगों की खुशियां साथ ले गया, उजड़ गए सैकड़ों घर

बाढ़ का पानी हजारों लोगों की खुशियां साथ ले गया, उजड़ गए सैकड़ों घर

Tricity Today | देखिए गौतमबुद्ध नगर की दयनीय तस्वीर

Greater Noida News : हिंडन और यमुना नदी में अब बाढ़ का पानी कम होने लगा है। जिसके बाद लोग वापस अपने घरों में लौटने लगे हैं। जब लोग घर छोड़ कर गए थे तो उनका आशियाना सही सलामत था, लेकिन अब घर का बुरा हाल हो गया है। जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। घर के अंदर फर्श जमीन में धंस गया है, दीवार टूटी हुई है।

वापस आकर देखा तो टूटे मिले घर
हिंडन और यमुना नदी में जल का स्तर बढ़ने के बाद लोगों ने पलायन कर दिया था। हजारों लोग डूब क्षेत्र से सुरक्षित स्थान पर चले गए थे। हिंडन और यमुना नदी के किनारे हजारों घर बने हुए हैं। जिनमें सैकड़ों लोग रहते हैं, अब नदी का जलस्तर कम होने के बाद लोग आप वापस आने लगे हैं। मौके पर जाकर देखा जा रहा है कि स्थिति बहुत ज्यादा बिगड़ गई है।

हालत और भी ज्यादा दयनीय हुई
डूब क्षेत्र में बने घरों की नीव कमजोर हो गई है। काफी सारे मकानों की दीवारें टूट गई है। सैकड़ों घर ऐसे हैं जो अब रहने के लायक नहीं बचे हैं। उनमें रहने के लिए दोबारा से लाखों रुपए लगाने होंगे, तब जाकर घर सामान्य हो पाएगा। अब ऐसे में लोगों की हालत और भी ज्यादा दयनीय हो गई है। 

संक्रमण का खतरा चिंताजनक विषय
बाढ़ का पानी तो कम हो गया, लेकिन किनारे पर गंदगी छोड़कर चला गया है। ऐसे में अब डूब क्षेत्र में रहने वाले लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। गंदगी की वजह से गंभीर बीमारी होने का खतरा बढ़ने लगा है। वैसे भी बाढ़ आने के बाद आई फ्लू और संक्रमण बढ़ गया। यह संक्रमण पूरे देश में तेजी के साथ फैलता जा रहा है। अब बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गंदगी होने की वजह से गंभीर बीमारी और संक्रमण का खतरा चिंताजनक विषय है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.