पिता के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा बेटा, नहीं हो रही सुनवाई

Greater Noida : पिता के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा बेटा, नहीं हो रही सुनवाई

पिता के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा बेटा, नहीं हो रही सुनवाई

Tricity Today | पिता के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा बेटा

दादरी कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुरा गांव में बहू के झूठे आरोप व प्रताड़ना के चलते सास-ससुर ने 21 दिन पहले जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक ससुर के पास से सुसाइड नोट मिला था। बाद में बेटे ने अपनी पत्नी, भांजे समेत 4 लोगों को के खिलाफ शिकायत दी थी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने घटना के 14 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की। अब रिपोर्ट दर्ज होने के 7 दिन बाद तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़ित बेटा पुलिस पर उसके ससुराल पक्ष से रिश्वत लेने का आरोप भी लगा रहा है।

ग्रेटर नोएडा के दादरी ब्लॉक के बढ़पुरा गांव के रहने वाले रविंद्र भाटी के बड़े बेटे अरुण भाटी की करीब एक साल पहले भांजे के कहने पर शादी की थी। आरोप है कि शादी के एवज में भांजे ने 5 लाख रुपये लिये थे। भांजे व बेटे की पत्नी दोनों बहनें हैं। पीड़ित पक्ष ने जब रुपये वापस मांगे, तो भांजे ने साजिश रची। उसने मृतक की पुत्रवधू से ससुर पर बलात्कार करने का आरोप लगवा दिया। इससे दुखी रविंद्र ने 14 मई की सुबह पत्नी के साथ जहर खा लिया। 

नाजुक हालत में उन्हें गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक रविंद्र के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर बेटे अरुण भाटी ने पत्नी समेत 4 लोगों पर आरोप लगाते हुये पुलिस में तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर के 14 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी एक हफ्ते का वक्त बीत गया है। अभी तक पुलिस आरोतिपों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित पुत्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दादरी कोतवाली के चक्कर काट रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.