आज मिल जाएंगे वकीलों को अपने नए अध्यक्ष और सचिव, वोटिंग जारी

बार एसोसिएशन चुनाव 2023-24 : आज मिल जाएंगे वकीलों को अपने नए अध्यक्ष और सचिव, वोटिंग जारी

आज मिल जाएंगे वकीलों को अपने नए अध्यक्ष और सचिव, वोटिंग जारी

Tricity Today | बार एसोसिएशन चुनाव 2023-24

Greater Noida News : जनपद दीवानी एवं फौजदारी जिला अदालत, गौतमबुद्ध नगर की बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। जिला न्यायालय परिसर स्थित बार रूम बने मतदान केंद्र में वकील अपने मतधिकार का प्रयोग करने जा रहे हैं। 09:01 मिनट बजे पहला वोट डलते ही वकीलों ने प्रत्याशियों की किस्मत पर अपनी मुहर लगा दी। सबसे पहले वकील पवन भाटी ने अपना वोट डाला। बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का चुनाव 2114 सदस्य अधिवक्ता करेंगे। आज ही देर शाम तक मतगणना के बाद बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष एवं सचिव समेत सभी पदाधिकारियों फैसला हो जाएगा कि इस बार काले कोट वालों ने किसके हाथों में एक वर्ष के लिए बार एसोसिएशन की बागडोर सौंपी है... 
 
इन आठ पदों के लिए डाले जा रहे हैं वोट
वकील आज अपने वोटिंग राइट्स का इस्तेमाल करते हुए बार एसोसिएशन में अपने प्रतिनिधियों का चुनाव कर रहे हैं। जिन आठ पदों के लिए मतदान हो रहे हैं, उनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, सांस्कृतिक सचिव, सहसचिव प्रशासनिक, सहसचिव पुस्तकालय और कोषाध्यक्ष शामिल हैं। 

मतदान और परिणाम
बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 22 दिसंबर की सुबह नौ बजे मतदान शुरू हो गया है। दोपहर 1:30 बजे और आधे घंटे के लंच के पुन: 2 बजे से शाम 4 बजे तक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। शाम 5 बजे से मतों की गणना के बाद परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।

ये हैं मैदान में
  1. अध्यक्ष पद : प्रमेन्द्र भाटी बिसरख, मनोज भाटी बोड़ाकी, उमेश भाटी देवटा और अलबेल सिंह भाटी। नोट : प्रमेंद्र भाटी और मनोज भाटी दूसरी बार अध्यक्ष पद की रेस में है। दोनों क्रमश:  2015-16 और 2020-21 में एक-एक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। जबकि उमेश भाटी 2022 के चुनाव में हार का स्वाद चख चुके हैं। उन्हें वर्तमान अध्यक्ष कालूराम ने हराया था और वे दूसरे नंबर पर रहे थे।
  2. वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद : नरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार सैन, दीपक शर्मा
  3. कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद : सीमा नरेश चौहान, मुस्कान उर्फ महेंद्री
  4. सचिव पद : रजत शर्मा चौड़ा, अजीत नागर, धीरेंद्र भाटी साकीपुर और उदाम सिंह खेड़ी। नोट : सचिव पद के प्रत्याशी रजत शर्मा और अजीत नागर दोनों एक बार फिर चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। अपने पिछले चुनाव में दोनों को हार का मुंह देखना पड़ा था। रजत शर्मा पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें वर्तमान सचिव नीरज तंवर ने शिकस्त दी थी।
  5. सांस्कृतिक सचिव पद : चंद्रकला उर्फ कशिश और ज्योति भाटी
  6. सहसचिव प्रशासनिक पद : नवीन कुमार, रोहित करन, प्रवीण कुमार राठौर
  7. सहसचिव पुस्तकालय पद : कोई नहीं
  8. कोषाध्यक्ष पद : अंकित भाटी, नरेंद्र भाटी, ज्योति भड़ाना और मोहन सिंह मावी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.