अगर डॉ.महेश शर्मा जीत गए तो लगाएंगे हैट्रिक, बनेंगे तीसरी बार सांसद

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव परिणाम : अगर डॉ.महेश शर्मा जीत गए तो लगाएंगे हैट्रिक, बनेंगे तीसरी बार सांसद

अगर डॉ.महेश शर्मा जीत गए तो लगाएंगे हैट्रिक, बनेंगे तीसरी बार सांसद

Tricity Today | डॉ.महेश शर्मा

Greater Noida News : कुछ घंटे बाद गौतमबुद्ध नगर का अगला सांसद चुना जाएगा। लोकसभा सीट पर 15 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत पर दांव लगाया था, जिसमें से एक व्यक्ति सांसद बनेगा। अगर पिछली बार की बात की जाए तो डॉक्टर महेश शर्मा लगातार दो बार से सांसद हैं। अगर ऐसे में वह इस बार भी जीत जाते हैं तो वह तीसरी बार सांसद बनेंगे और हैट्रिक लगा देंगे। यह भी बताया जा रहा है कि डॉ.महेश शर्मा की यह अभी तक की सबसे बड़ी जीत हो सकती है। हालांकि, अभी तक कुछ कहना आसान नहीं है। सभी उम्मीदवारों ने लोकसभा चुनाव के दौरान पूरी ताकत झोंक दी थी। 

डॉ.महेश शर्मा का इन दोनों से मुकाबला
डॉ.महेश शर्मा का मुकाबला मुख्य तौर पर अपने विपक्षी दो प्रत्याशियों से है। जिसमें से एक इंडिया गठबंधन एवं सपा उम्मीदवार महेंद्र नागर और दूसरे बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले राजेंद्र सोलंकी हैं। जहां एक तरफ महेंद्र नागर गुर्जर समुदाय से तालुकात रखते हैं तो वहीं राजेंद्र सोलंकी ने इस लोकसभा चुनाव के दौरान ठाकुर समाज की खूब वोट काटी।

चौथी बार मैदान में डॉ.महेश शर्मा
डॉ.महेश शर्मा ने पहली बार वर्ष 2009 में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा से डॉक्टर महेश शर्मा और बसपा से सुरेंद्र सिंह नागर के बीच कांटे की टक्कर हुई थी, जिसमें सुरेंद्र सिंह नागर सांसद बन गए थे। उसके बाद वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में डॉक्टर महेश शर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को हरा दिया था। नरेंद्र भाटी अब भाजपा में हैं और एमएलसी हैं। 

वर्ष 2019 में महेश शर्मा की सबसे बड़ी जीत
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर डॉ.महेश शर्मा का मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सतवीर गुर्जर से हुआ। जिसमें डॉक्टर महेश शर्मा को 8,30,812 वोट मिले। जबकि, सतवीर गुर्जर को 4,93,890 वोट मिले थे। महेश शर्मा ने बड़ी जीत हासिल की थी। अब चौथी बार डॉ.महेश शर्मा सांसद का चुनाव लड़ेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.