गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी ने डाला डेरा, भाजपा के लिए मांगे वोट

आगरा लोकसभा सीट : गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी ने डाला डेरा, भाजपा के लिए मांगे वोट

गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी ने डाला डेरा, भाजपा के लिए मांगे वोट

Tricity Today | आगरा में गजेंद्र मावी

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण आगरा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना जोरदार अभियान शुरू कर दिया है। आगरा लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भाजपा प्रत्याशी हैं। उनके निर्वाचन प्रचार अभियान को मजबूती देने के लिए गौतमबुद्ध नगर भाजपा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी सहित कई नेताओं ने आगरा में डेरा डाला।

मंडल अध्यक्षों के साथ की बैठक 
जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी ने आगरा लोकसभा चुनाव कार्यालय पर पहुंचकर शक्ति केंद्रों के प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदाताओं को एकजुट करने पर विचार-विमर्श किया गया। गजेंद्र मावी ने कहा कि भाजपा आगरा लोकसभा सीट पर पूरी ताकत झोंक रही है क्योंकि यह सीट पार्टी के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। चुनाव प्रक्रिया से लेकर मतदान और परिणाम तक गौतमबुद्ध नगर के भाजपा नेतृत्व मुस्तैदी से मौजूद रहेगा।

जनसंपर्क अभियान 
गजेंद्र मावी के साथ ग्रेटर नोएडा से आगरा के लिए भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राज नागर, मनीष भाटी, देव नागर आदि भी चुनाव प्रचार में पहुंचे हुए। वे आनेवाले दिनों में लोगों से जनसंपर्क करेंगे और प्रचार-प्रसार अभियान में जुटेंगे। साथ ही केंद्र और यूपी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जनता को अवगत कराएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.