गौतमबुद्ध नगर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, यूपी-112 के रेस्पान्स टाईम के लिए पूरे प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, यूपी-112 के रेस्पान्स टाईम के लिए पूरे प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

गौतमबुद्ध नगर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, यूपी-112 के रेस्पान्स टाईम के लिए पूरे प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

Google Image | कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस को यूपी-112 के रेस्पान्स टाईम के लिए पूरे प्रदेश में मिला प्रथम स्थान मिला है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने एक बार फिर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस को लगातार 15वी बार यह उपलब्धि मिली है। 

प्रदेश में प्रथम प्रयास
उत्तर प्रदेश के यूपी-112 के रेस्पान्स टाईम में कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एक बार फिर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर काबिज रहा है। जुलाई 2021 से माह सितंबर 2022 से लगातार कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर प्रथम स्थान पर ही रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 400-450 इवेन्ट प्राप्त होते है। इवेन्ट को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से डॉयल 112 से 65 चार पहिया पीआरवी और 50 दो पहिया पीआरवी द्वारा पहुंचकर त्वरित सहायता प्रदान की जाती है। 

महिलाओं की सुरक्षा लिए किया प्रयास
महिलाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में 06 महिला पीआरवी चलाई जाती है। इसके अलावा हाईवे पर सुरक्षा और त्वरित रेस्पॉस के लिये 04 पीआरवी ईस्टर्न-पेरीफेरल और 02 पीआरवी यमुना-एक्सप्रेस-वे पर संचालित रहती है। सितंबर माह में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में शहरी क्षेत्र में पीआरवी का एवरेज रेस्पॉन्स टाइम 05 मिनट 22 सेकण्ड रहा।देहात क्षेत्र में पीआरवी का रेस्पॉस टाइम 06 मिनट 21 सेकण्ड रहा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का माह सितंबर का ऐवरेज रेस्पॉन्स टाइम 06 मिनट 02 सेकण्ड का रहा है। 

पुलिस करेगी बेहतर प्रयास
पीआरवी की उत्तम कार्यशैली, तकनीकी सहायता और जल्द से जल्द कॉलर को पूर्ण रूप से सहायता प्रदान करने के लिये पीआरवी कर्मियों को समय-समय पर 18 दिवसीय फ्रेशर और प्रत्येक 06 माह के अन्तराल में सभी पीआरवी कर्मियों को 09 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की पुलिस लाईन में सम्पन्न कराया जाता है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह के निर्देशन और डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद के नेतृत्व में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा आगे भी ऐसे ही त्वरित सहायता प्रदान करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.