एक हाथ में मेहंदी लगवाने के लिए हजारों रुपए दिए, फोटोग्राफर की एडवांस में बुकिंग

करवा चौथ 2023 : एक हाथ में मेहंदी लगवाने के लिए हजारों रुपए दिए, फोटोग्राफर की एडवांस में बुकिंग

एक हाथ में मेहंदी लगवाने के लिए हजारों रुपए दिए, फोटोग्राफर की एडवांस में बुकिंग

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : करवा चौथ का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत स्पेशल होता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। गौतमबुद्ध नगर जिले में काफी स्थान ऐसे हैं, जहां पर सड़क किनारे बैठकर महिलाएं मेहंदी लगा रही है। मेहंदी लगाने वाली महिलाएं एक हाथ के 3 हजार रुपए तक ले रही है। यह तो काफी सामान्य है। अगर अच्छी तरीके से मेहंदी लगवाती हैं तो कीमत 5 हजार रुपए तक पहुंच जाती है।

फोटो खिंचवाने के लिए एडवांस बुकिंग
इसके अलावा शाम के समय पति के साथ फोटो खिंचवाने के लिए फोटोग्राफर की एडवांस में बुकिंग हो गई है। काफी फोटोग्राफर तो जिले में अपनी दुकान के बाहर स्टॉल लगा कर बैठे हुए हैं। जब भी कोई महिला उनके पास आती है तो टाइमिंग देते हैं। इसके अलावा काफी फोटोग्राफर ने अपने पास अतिरिक्त फोटोग्राफर रख लिए हैं, जो पूरी रात उनके साथ रहेंगे। जिससे कि कोई भी कस्टमर वापस न जाए।

पूरे देश में कारोबार तेजी से फलाफूला
कुल मिलाकर इस बार पूरे भारत में धूमधाम के साथ करवा चौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि कोरोना काल के दौरान सभी त्योहार काफी बुरी तरीके से प्रभावित हुए थे, लेकिन अब सब कुछ सामान्य हो गया है और पटरी पर पूरी तरीके से आ गया है। हालांकि पिछले वर्ष 2022 में भी बाजारों में अच्छी=खासी रौनक देखने को मिली थी, लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही बाजार सजे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस बार मिट्टी के दीपक का भी कारोबार अच्छी तरीके से फलाफूला है।

करवा चौथ पर इन मंत्रो का करें जाप?
करवा चौथ के दिन शिव परिवार और करवा माता की पूजा की जाती है। पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप जरूर करें। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। पहले मंत्र भगवान श्री गणेश का है। सुहागिन महिलाएं "ॐ गणेशाय नमः" का जाप कर सकती हैं। इसके अलावा शिव मंत्र "ओम नमः शिवाय", मां पार्वती का मंत्र "ॐ शिवाये नमः" और रात के समय चंद्रमा को अर्घ्य देते समय "ॐ सोमाय नमः" का जाप अवश्य करें।

पूजा के समय थाली में क्या-क्या होना जरूरी?
इसके अलावा जब महिलाएं पूजा करें तो मिट्टी का करवा, आटे से बना दीपक, कलश, छलनी, फूल, अक्षत, कुमकुम और मिठाई अपनी थाली में जरूर सजाएं। इसके अलावा मिट्टी या तांबे का करवा और ढक्कन, पान, कांस की सींक, कलश, 8 पूरियों की अठावरी, अक्षत, फल, चंदन, श्रृंगार का सामान, व्रत कथा किताब, पीली मिट्टी, फूल, हल्दी, लकड़ी का आसान, सिंदूर, देसी घी, कच्चा दूध, दही, शहद, शक्कर का बूरा, रोली, मौली, मिठाई, छलनी और दीपक आदि पूजन सामग्री में इस्तेमाल करें। 

नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम में कब दिखेगा चांद
पंडित प्रेमानंद ने "ट्राईसिटी टुडे" से खास बातचीत करते हुए कहा, "इस बार करवा चौथ के दिन विशेष संयोग पड़ रहा है। करवा चौथ के दिन रात 8:15 बजे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चांद दिखाई देगा। इसके अलावा गुरुग्राम में दो मिनट बाद यानी कि 8:17 बजे चांद दिखाई देगा। नोएडा के अलावा एनसीआर में भी 8:15 बजे चांद दिखाई देगा।"

इस बार 13 घंटे 42 मिनट का व्रत
उन्होंने आगे बताया, "करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह व्रत 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा। यह त्यौहार हिंदू विवाहित महिलाओं के बीच बहुत महत्व रखता है। महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए इस शुभ दिन पर व्रत रखते हैं। इस बार करवा चौथ के व्रत की अवधि 13 घंटे 42 मिनट रहने वाली है। सर्योदय के साथ सुबह 6:33 बजे से व्रत आरंभ होगा।"

इन शहरों का समय भी जानिए
इसके अलावा मुंबई में 8:59 बजे, कोलकाता में 7:45 बजे, चंडीगढ़ में 8:10 बजे, पंजाब में रात 8:14 बजे, राजस्थान में 8:26 बजे, लुधियाना में 8:12 बजे, देहरादून में 8:06 बजे, शिमला में 8:07 बजे, लखनऊ में 8:05 बजे, इंदौर में 8:37 बजे, चेन्नई में 8:43 बजे, बेंगलुरु में 8:54, अहमदाबाद में 8:50 बजे, प्रयागराज में 8:05 बजे और कानपुर में 8:08 बजे चांद दिखाई देगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.