एक मिस्ड कॉल से सरकारी अफसर हनीट्रैप में फंसा, ओयो में वीडियो बनाकर ऐंठे लाखों रुपए, पुलिस ने किया खुलासा

Greater Noida BREAKING : एक मिस्ड कॉल से सरकारी अफसर हनीट्रैप में फंसा, ओयो में वीडियो बनाकर ऐंठे लाखों रुपए, पुलिस ने किया खुलासा

एक मिस्ड कॉल से सरकारी अफसर हनीट्रैप में फंसा, ओयो में वीडियो बनाकर ऐंठे लाखों रुपए, पुलिस ने किया खुलासा

Tricity Today | आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida News : जल निगम के एक अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाकर लाखों रुपए की वसूली करने वाले आरोपियों को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने हनीट्रैप में फंसा कर लोगों से मोटी रकम वसूलने वाली एक युवती समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने अधिकारी के खिलाफ रेप के मामले में भी शिकायत दी थी। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने मामले की पूरी जानकारी देते हुए गैंग का खुलासा किया है। इन लोगों ने कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर 15 लाख रुपए की मोटी रकम मांगी थी।

आरोपी महिला ने दी थी रेप की शिकायत
एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि बीते 10 मार्च 2022 को रिया उर्फ नैना चौधरी द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इसकी शिकायत बीटा-2 थाना पुलिस को मिली थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू की। नैना चौधरी ने जल विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ रेप के आरोप में शिकायत दी थी। जब इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो सच्चाई सामने आई। 

एक मिस से शुरू हुआ पूरा गेम
जांच में सामने आया कि नैना चौधरी ने कारोबारी को फोन पर मिस कॉल करके अपने जाल में फंसाया था और फिर उसके बाद ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर मिलने के लिए बुलाया था। परी चौक पर नैना चौधरी उस व्यक्ति की गाड़ी में बैठकर मथुरा गई थी। जिस पर नैना चौधरी ने रेप का मुकदमा दर्ज करवाया था। साजिश के तहत जल विभाग के अधिकारी को मथुरा से वापस लाकर नैना चौधरी डेल्टा में स्थित एक ओयो होटल में पहुंची। 

2 लाख 85 हजार रुपए हड़पे
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि महिला द्वारा बनाई गई साजिश के तहत उसके साथ ही पहले से ही ओए होटल में पहुंच गए थे और अधिकारी का वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाने के बाद महिला और उसके साथियों ने पीड़ित अफसर से 2 लाख 85 हजार रुपए की वसूली की थी। इनमें से 2 लाख रुपए नकद और 85,000 रुपए कैश लिए थे। महिला और उसके साथी अधिकारी से 15 लाख रुपए मांग रहे थे, लेकिन जब अधिकारी ने इतनी मोटी रकम देने में असमर्थता दिखाई तो उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। 

वकील ने पुलिस पर बनाया था दवाब
पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 50 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। इस मामले में कुछ अन्य आरोपियों के बारे में भी पता चला है। जिनकी तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इसमें एक वकील का भी नाम सामने आ रहा है, जिसका नाम पांचाल है। यह वकील अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस पर दबाव बना रहा था।

गिरफ्तार आरोपी
  1. रिया उर्फ नैना चौधरी पत्नी सतीश निवासी अलीगढ 
  2. भरत निवासी जेवर गौतमबुद्ध नगर 
  3. प्रशान्त कुमार निवासी रबुपुरा गौतमबुद्ध नगर 

फरार आरोपी
  1. देवेन्द्र निवासी अलीगढ़
  2. मिन्टू पता अज्ञात
  3. पांचाल एडवोकेट पता अज्ञात
  4. महिला का फर्जी पति नाम पता अज्ञात

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.