ग्रेटर नोएडा में 2 दुल्हों ने दहेज में मांगी थी बुलेट, पिता को बंधक बनाकर शादी का खर्च वसूला

ग्रेटर नोएडा में निकाह के तुंरत बाद तीन तलाक : ग्रेटर नोएडा में 2 दुल्हों ने दहेज में मांगी थी बुलेट, पिता को बंधक बनाकर शादी का खर्च वसूला

ग्रेटर नोएडा में 2 दुल्हों ने दहेज में मांगी थी बुलेट, पिता को बंधक बनाकर शादी का खर्च वसूला

Google Image | symbolic image

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में थाना दादरी क्षेत्र के कलौंदा गांव में दो सगी बहनों ने दुल्हों से निकाह करने के बाद तलाक ले लिया। बताया जा रहा है कि निकाह के बाद दुल्हों ने बुलेट बाइक की मांग की थी। बिना बुलेट लिए उन्होंने दुल्हनों को साथ ले जाने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद दुल्हनों ने भी साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने पहले बेटियों का तीन तलाक कराया, फिर दुल्हे के पिता को बंधक बनाकर शादी का खर्च वसूला। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। 

विदाई के दौरान दुल्हों ने की बुलेट की मांग   
कलौंदा गांव में रविवार को इकबाल की दो बेटियों के लिए गाजियाबाद के कल्छीना गांव निवासी सलीम के बेटे अबूबकर व उमर हयात की बरात आई थी। विदाई के दौरान अबूबकर ने दहेज में बुलेट की मांग की। इकबाल ने गरीबी का हवाला दिया, लेकिन दूल्हा जिद पर अड़ा रहा। इस दौरान बराती चले गए, लेकिन ग्रामीणों ने दोनों दूल्हे और उसके पिता बंधक बना लिया। कहासुनी के बाद दोनों का तलाक हुआ फिर गाड़ी में लोड किया गया सामान भी उतरवा लिया। 

शादी का खर्च वसूल कर छोड़ा गया 
इसके बाद लड़की पक्ष ने शादी खर्च हुए सात लाख रुपये की मांग की। काफी जद्दोजहद के बाद रुपये मिलने पर दूल्हे और पिता को छोड़ा गया। बताया जा रहा है कि कलौंदा गांव में हुई इस घटना की काफी चर्चा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दहेज लोभियों को बेटी नहीं देनी चाहिए। बेटी के पिता और कलौंदा गांव के ग्रामीणों ने सही फैसला किया है। 

पुलिस का बयान 
थाना प्रभारी सुनील बैसला का कहना है कि मामला संज्ञान में आने पर पुलिस टीम भेजी गई। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है और तहरीर देने से इन्कार किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.