ग्रेटर नोएडा में 100 टन गेंहू बारिश में भीग गया, किसानों से खरीदकर खुले आसमान तले पड़ा रहा

लापरवाही और बर्बादी : ग्रेटर नोएडा में 100 टन गेंहू बारिश में भीग गया, किसानों से खरीदकर खुले आसमान तले पड़ा रहा

ग्रेटर नोएडा में 100 टन गेंहू बारिश में भीग गया, किसानों से खरीदकर खुले आसमान तले पड़ा रहा

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में 100 टन गेंहू बारिश में भीग गया

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा जिला प्रशासन ने बड़ी लापरवाही बरती है। दादरी के सहकारी संघ पर करीब 100 टन अनाज दो दिनों से पड़ रही बारिश में भीग रहा है। गेंहू की बोरियां तेज बारिश पड़ने से बर्बाद हो गई हैं। दूसरी ओर पिछले 2 दिन से हो रही लगातार बारिश के बाद भी जिला प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया है। खुले आसमान के नीचे 100 टन के आसपास गेहूं भीगकर बर्बाद हो गया है। सहकारी संघ के गोदाम का लेंटर टूटा हुआ है। पानी भरने से सरकारी गेंहू नष्ट हो गया है। आसपास के किसान सरकारी संघ पर अनाज बेचते हैं। ग्रेटर नोएडा के दादरी तहसील के दादरी ब्लॉक का मामला है।



मिली जानकारी के मुताबिक दादरी के किसान सहकारी संघ पर पिछले करीब एक महीने से गेहूं क्रय केंद्र संचालित हो रहा है। सहकारी संघ का गोदाम जर्जर हालत में है। छत पूरी तरह टूटी हुई है, हालांकि इसी के नीचे जोखिम पूर्ण माहौल में गेहूं की खरीद चल रही थी। किसानों से खरीदा गया गेहूं संघ परिसर में खुले आसमान के नीचे रखा गया है। पिछले 2 दिनों से बारिश हो रही है, जिसके कारण करीब 100 टन गेहूं भीग गया है। प्लास्टिक की बोरियों में 50-50 किलोग्राम मात्रा में गेहूं रखा गया है। जिसे एक पखवाड़ा बीतने के बावजूद गोदाम या प्लास्टिक शीट के नीचे नहीं रखा गया। इस लापरवाही के चलते राज्य सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

इस मामले में दादरी के एसडीएम लव कुमार से बातचीत की गई है। दादरी एसडीएम ट्राईसिटी टुडे टीम से बातचीत करते हुए बताया कि उनकी इस समय गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी के साथ एक ऑनलाइन मीटिंग चल रही है। यह मीटिंग करीब 9:30 बजे तक चलेगी। उसके बाद ही वो बात कर सकते है।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.