10वीं में अभिनव ने सर्वाधिक अंक हासिल किए, मानसी दूसरे स्थान पर

CISCE Result: 10वीं में अभिनव ने सर्वाधिक अंक हासिल किए, मानसी दूसरे स्थान पर

10वीं में अभिनव ने सर्वाधिक अंक हासिल किए, मानसी दूसरे स्थान पर

Tricity Today | अभिनव और मानसी

Greater Noida News: कोविड महामारी के चलते इस बार किसी भी बोर्ड की परीक्षाएं नहीं हो सकी हैं। बिना परीक्षाएं कराए ही शनिवार को काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्ज़ामिनेशंस (Council for the Indian School Certificate Examinations-CISCE) बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। 10वीं में ग्रेटर नोएडा के सेंट जोसेफ स्कूल के अभिनव झा ने 97.33 फीसदी अंकों के साथ बाजी मारी। जबकि 12वीं कक्षा में श्वेता राणा ने 98.8 प्रतिशत लेकर सबसे अधिक नंबर हासिल किए।

ग्रेटर नोएडा में दो स्कूलों सेंट जोसेफ और जीसस एंड मैरी स्कूल में आईएससीएसई बोर्ड के विद्या‌र्थियों का परिणाम आया। अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में दसवीं कक्षा में 206 विद्यार्थी हैं। इसमें 112 लड़के और 94 लड़कियां हैं। दसवीं में पहले स्थान पर अभिनव रहे। दूसरे स्थान पर मानसी सिंह ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। 12वीं कक्षा में स्कूल में 164 विद्यार्थी हैं। इनमें से 81 लड़के और 83 लड़कियां शामिल हैं। 


12वीं कक्षा में श्वेता राणा ने साइंस विषय में 500 में से 494 अंक हासिल किए। विज्ञान वर्ग में दूसरे स्थान पर उज्जवल कुमार सिंह रहे। 12वीं कक्षा में यशि त्रिपाठी ने कॉमर्स में 95.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। कला वर्ग में इसी स्कूल की जैबा हुसैन ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। जीसस एंड मैरी स्कूल के दसवीं कक्षा में बेस्ट फाइव विषयों में भूमि भाटी और मयंक दुबे दोनों को 97 फीसदी अंक दिए गए हैं। स्कूल में दसवीं में 118 विद्यार्थी हैं। इनमें से 66 लड़के और 52 लड़कियां हैं।

जेपी इंटरनेशल स्कूल में 12वीं के बच्चों को विदाई दी
शहर के जेपी इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं के छात्रों को 11वीं के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सहयोग से ऑनलाइन कार्यक्रम में विदाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत उप-प्रबंधक  अमित सक्सेना एवं प्रिंसिपल रूबी चंदेल ने दीप प्रज्वलित करके की। प्रिंसिपल ने कहा कि आगे उनका उज्जवल भविष्य इंतजार कर रहा है। यहां से जाकर विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम रोशन करेंगे । इसके पश्चात विद्यार्थियों ने गायन तथा मिमिक्री के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान मिस्टर जेपी शिवम वशिषठ एवं मिस जेपी इशिका  बंसल के नामों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में पारुल सरदाना भी मौजूद रहीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.