बहन से बात करने पर नाराज युवक ने पड़ोसी को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार

GREATER NOIDA BREAKING: बहन से बात करने पर नाराज युवक ने पड़ोसी को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार

बहन से बात करने पर नाराज युवक ने पड़ोसी को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार

Tricity Today | जानकारी देते पुलिस अधिकारी

ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्षेत्र के गांव अच्छेजा में विपिन नाम के शख्स ने गांव के ही दीपक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना जीटी रोड पर ओम रेस्टोरेंट के पास की है। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जिसने भी इस ह्दयविदारक दृश्य को देखा, बेचैन हो उठा। दरअसल विपिन के बार-बार मना करने पर भी दीपक उसकी बहन से फोन पर बात करता था।

आरोपी विपिन इससे बेहद खफा था। इसी मामले में सोमवार को उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दीपक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो रही है। 

डीसीपी सेंट्रल ने दी जानकारी
डीसीपी सेंट्रल हरिश चंद्र ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी और मृतक दोनों एक ही गांव अच्छेजा के रहने वाले हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक दीपक आरोपी विपिन की बहन से लगातार फोन पर बात करता था। आरोपी को जब इसकी भनक लगी, तो उसने कई बार मृतक को समझाया। मगर दीपक ने उसकी एक न सुनी। 

अपमानित महसूस कर रहा था
इससे विपिन स्वयं को अपमानित महसूस करने लगा। उसके अंतर्मन में क्षोभ ने घर कर लिया। आखिरकार सोमवार की शाम को वह कस्बे के ओम रेस्ट्रोरेंट के सामने पहुंचा। वहां उसने दीपक को देखते ही उस पर चाकुओं से वार करना शुरू दिया। वह मृतक पर ताबड़तोड़ वार करता रहा। उसने करीब 56 बार वार किया। जब दीपक अचेत होकर गिर पड़ा, तब विपिन वहां से फरार हो गया। 

कानूनी शिकंजा कसा
मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जख्मी दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। बादलपुर थाना पुलिस ने विपिन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। देर शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.