60 लोगों को भूमाफिया घोषित करने के लिए डीएम को भेजी लिस्ट, 6 कम्पनियों के मालिक भी शामिल

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की सबसे बड़ी कार्रवाई : 60 लोगों को भूमाफिया घोषित करने के लिए डीएम को भेजी लिस्ट, 6 कम्पनियों के मालिक भी शामिल

60 लोगों को भूमाफिया घोषित करने के लिए डीएम को भेजी लिस्ट, 6 कम्पनियों के मालिक भी शामिल

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुरेंद्र सिंह

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh IAS) ने कार्यभार संभालते ही मातहत अफसरों को आदेश दिया था कि भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी भूमाफिया से मिलीभगत करता पकड़ा गया तो उसे भी भूमाफिया घोषित कर दिया जाएगा। सुरेंद्र सिंह ने कड़े आदेश जारी किए थे। उन्होंने भूमाफियाओं को चिन्हित करके लिस्ट मांगी थी। कहा था, अगर कोई भूमाफिया छूटा तो उसकी जिम्मेदारी सूची बनाने वाले अफसरों की होगी। 

सीईओ के कड़े रुख से भूमाफियाओं में मची खलबली
सीईओ का कड़ा रुख देखकर प्राधिकरण अधिकारियों ने ऐसे तमाम भूमाफियाओं की सूची तैयार की है, जिन्होंने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की अधिग्रहित जमीन पर कब्जा करके अवैध निर्माण किया है। अधिसूचित क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध निर्माण किया है। अवैध फ्लैट और विला बनाकर बेचे हैं। इतना ही नहीं इन भूमाफियाओं ने बड़े पैमाने पर फ्लोटिंग और कोलोनाइजेशन भी किया है। विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपचंद्र की ओर से जिला प्रशासन को ऐसे 60 लोगों की एक लिस्ट  भेजी गई है। इन सभी लोगों को भूमाफिया घोषित करने की मांग अथॉरिटी ने की है।

जल्दी सारे लोगों को भूमाफिया घोषित करेगा प्रशासन
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक अगले एक या दो दिनों में इन सारे लोगों को भूमाफिया घोषित कर दिया जाएगा। खास बात यह है कि इस सूची में छह कंपनियों के डायरेक्टर भी शामिल हैं। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी की ओर से गौतमबुद्ध नगर के अपर जिलाधिकारी प्रशासन को भेजी गई रिपोर्ट और सिफारिश में बताया गया है कि इन लोगों ने ईकोटेक-3, बिसरख, बादलपुर और सूरजपुर थानाक्षेत्रों में अवैध निर्माण किए हैं। इन लोगों और कंपनियों द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए अवैध निर्माण की वजह से शहर का नियोजित विकास बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इतना ही नहीं इन तमाम लोगों ने जनता के साथ धोखाधड़ी की है। अवैध फ्लैट, प्लॉट और विला बनाकर बेचे हैं। जिससे हजारों लोगों की जीवन भर की गाढ़ी कमाई बर्बाद हो गई है।

भूमाफिया घोषित होंगे और कड़ी कार्रवाई होगी : डीएम
प्राधिकरण की ओर से जिला प्रशासन को बताया गया है कि यह सारे कॉलोनाइजर भोले-भाले लोगों को ठक रहे हैं। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होकर संपत्ति अर्जित कर रहे हैं। इन सभी के खिलाफ भूमाफिया अधिनियम के तहत कार्यवाही करने की मांग की गई है। इस पूरे मामले पर गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई का कहना है, "पिछले सप्ताह एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की बैठक हुई थी। जिसमें ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण से ऐसे सारे लोगों की सूची मांगी गई थी, जो अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं। सरकारी और गैर सरकारी जमीनों पर कब्जा करके अवैध निर्माण कर रहे हैं। अगले एक या दो दिनों में एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की बैठक दोबारा होगी। उसमें इन सभी को भूमाफिया घोषित कर दिया जाएगा। इन लोगों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इनकी संपत्तियां सीज की जाएंगी। अवैध निर्माण पर एक्शन होगा।"

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने इन लोगों और कंपनियों के नाम प्रशासन को भेजे
  1. गौरव चतुर्वेदी पुत्र शैलेश चतुर्वेदी, मकान नंबर-1034, होटल मुकुट, सेक्टर-13, वैशाली, गाजियाबाद
  2. शरीफ अकील पुत्र खुर्शीद अली, मकान नंबर-206, गली नंबर-3, वेस्ट विनोद नगर, मंडावली शकरपुर, पूर्वी दिल्ली 
  3. जसवीर मान पुत्र मनवीर सिंह मान, मकान नंबर-216 बी, गौतम नगर, दिल्ली 
  4. रमेश कुमार अग्रवाल पुत्र टुंडाराम अग्रवाल, जी-303, गौतम नगर, नई दिल्ली 
  5. उस्मान मोहम्मद कुरेशी पुत्र रहमान कुरेशी, 5ए ब्लॉक, अबुल फजल एनक्लेव, जामिया नगर, नई दिल्ली 
  6. विक्रम कथूरिया पुत्र राजेंद्र कुमार कथुरिया, एफ-8/9, प्रथम तल कृष्णा नगर, दिल्ली 
  7. रवि अरोड़ा पुत्र राजकुमार अरोड़ा, मकान नम्बर 3074 एफ ब्लॉक, रोहिणी, दिल्ली 
  8. राजेश अग्रवाल पुत्र भगवान अग्रवाल, निवासी सी-54, चंद्रनगर, गाजियाबाद
  9. ऋषि त्यागी पुत्र प्रेमचंद, ए-168, न्यू पंचवटी, गाजियाबाद 
  10. संजीव कुमार पुत्र कामता प्रसाद, नीति खंड-2, इंदिरापुरम, गाजियाबाद 
  11. मुस्तजाब अली पुत्र आलेनबी, ग्राम शाहबेरी, तहसील दादरी, गौतमबुद्ध नगर 
  12. प्रदीप कुमार पुत्र ओम त्यागी, जे-114, सम्राट चौक, सेक्टर-9, विजय नगर, गाजियाबाद
  13. नरेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश, ग्राम नगला चीती, ग्रेटर नोएडा
  14. चतरपाल पुत्र गबरु, ग्राम हैबतपुर, तहसील दादरी, गौतमबुद्ध नगर 
  15. नकुल त्यागी पुत्र जगदीश त्यागी, ग्राम शाहबेरी, तहसील दादरी, गौतमबुद्ध नगर
  16. देवेंद्र यादव पुत्र डालचंद, ग्राम चिपयाना खुर्द उर्फ तिगरी, तहसील दादरी, गौतमबुद्ध नगर 
  17. सीमा वर्मा पत्नी जवाहर वर्मा, मकान नंबर-14, बौद्ध विहार, एनएच-24, विजय नगर, गाजियाबाद 
  18. मोहम्मद इरशाद पुत्र इकबाल अहमद, के-319, न्यू सीलमपुर, नई दिल्ली 
  19. जोगिंदर चौधरी पुत्र हजारी, ग्राम चिपयाना बुजुर्ग, तहसील दादरी, गौतमबुद्ध नगर
  20. सत्यम चौधरी पुत्र दीपक चौधरी, मकान नंबर-328, ग्राम चिपयाना बुजुर्ग, तहसील दादरी, गौतमबुद्ध नगर
  21. रविंद्र सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह, ग्राम चिपयाना बुजुर्ग, तहसील दादरी, गौतमबुद्ध नगर
  22. प्रिंस उर्फ पिंटू पुत्र संजय, ग्राम चिपयाना बुजुर्ग, तहसील दादरी, गौतमबुद्ध नगर 
  23. अरविंद चौधरी पुत्र हरिंदर सिंह, ग्राम चिपयाना बुजुर्ग, तहसील दादरी, गौतमबुद्ध नगर 
  24. ललित शर्मा पुत्र मूलचंद शर्मा, ग्राम चिपयाना बुजुर्ग, तहसील दादरी, गौतमबुद्ध नगर 
  25. राजेंद्र सिंह पुत्र गिरवर सिंह, ग्राम बादलपुर, तहसील दादरी, गौतमबुद्ध नगर 
  26. श्रीचंद पुत्र शिवदत्त, ग्राम खेड़ा धर्मपुरा, मजरा छपरौला, गौतमबुद्ध नगर 
  27. ब्रह्मसिंह पुत्र रुमाल, ग्राम खेड़ा धर्मपुरा, मजरा छपरौला, गौतमबुद्ध नगर 
  28. वेद प्रकाश पुत्र श्याम लाल सिंह, ग्राम खेड़ा धर्मपुरा, मजरा छपरौला, गौतमबुद्ध नगर 
  29. राठी रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड, 27-साधना एनक्लेव, नई दिल्ली के निदेशक विनय राठी पुत्र प्रेम भरत राठी 
  30. महेंद्र पुत्र जलेहरी, ग्राम अच्छेजा, गौतमबुद्ध नगर 
  31. बृजेश यादव पुत्र भागमल सिंह, ग्राम छपरौला, गौतमबुद्ध नगर 
  32. राजवीर पुत्र जयपाल, ग्राम रिठौरी, गौतमबुद्ध नगर 
  33. शिवा पुत्र नरसिंह, ग्राम अच्छेजा, तहसील दादरी, गौतमबुद्ध नगर 
  34. वेद नागर पुत्र रुमाल, ग्राम रोजा जलालपुर, गौतमबुद्ध नगर 
  35. संजय शर्मा पुत्र हरवीर शर्मा, ग्राम रोजा जलालपुर, गौतमबुद्ध नगर 
  36. हेमंत शर्मा पुत्र हरवीर शर्मा, ग्राम रोजा जलालपुर, गौतमबुद्ध नगर 
  37. निशांत शर्मा पुत्र हरवीर शर्मा, ग्राम रोजा जलालपुर, गौतमबुद्ध नगर
  38. इंद्रजीत पुत्र भूले, ग्राम मिलक लच्छी, गौतमबुद्ध नगर
  39. कामेश डेवलपर्स एंड प्रोमोटर्स के डायरेक्टर सरजीत सिंह पुत्र जयप्रकाश, ग्राम रोजा जलालपुर, गौतमबुद्ध नगर 
  40. नरोत्तमदास पुत्र बाबूलाल, निवासी 62-मवई विजय नगर, सेक्टर-9, जेकेजी, गाजियाबाद 
  41. ब्लू प्लेनेट इन्फोकॉम प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल पुत्र रणवीर सिंह, 1-जे/102, एडब्ल्यूएचओ टाउनशिप, सेक्टर चाई-1, ग्रेटर नोएडा 
  42. पीयूष गोयल पुत्र महेश गोयल, 75 खिड़की ग्राम, मालवीय नगर, दिल्ली 
  43. गुप्ता लैंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, ए-3/12, जनकपुरी, दिल्ली 
  44. मनीष बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, बी-8, अंसल चैंबर प्रथम, भीकाजीकामा पैलेस, नई दिल्ली 
  45. रामप्रकाश गुप्ता पुत्र किशोरी लाल गुप्ता, 331 साइट प्रथम, विकासपुरी, नई दिल्ली
  46. अरुण कुमार गर्ग, सी-डी/226, अंसल गोल्फ लिंक-वन, नियर परी चौक, ग्रेटर नोएडा 
  47. अजय गर्ग पुत्र राम प्रकाश गर्ग, केके 127, कवि नगर, गाजियाबाद, हाल निवासी वैदपुरा गांव, ग्रेटर नोएडा 
  48. मैसर्स बीआरडी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर जितेंद्र कुमार पुत्र विमल शाह, पंजीकृत पता बी-73, न्यू अशोक नगर, दिल्ली
  49. गीता यादव पत्नी वेदपाल यादव, ग्राम पतवाड़ी, तहसील दादरी, जिला गौतमबुद्ध नगर 
  50. शुजात आलम पुत्र शमीम आलम, बुलंदशहर 
  51. फहीम आलम पुत्र शमीम आलम, बुलंदशहर 
  52. नरुल आलम पुत्र शमीम आलम, बुलंदशहर 
  53. सदान आलम पुत्र गफूर आलम, बुलंदशहर 
  54. अजीत कुमार सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह, 19 ग्राम पिपरा, जिला सिवान, बिहार
  55. नंदलाल पुत्र कैलाश पाल, बी-40, सेक्टर-10 नोएडा, गौतमबुद्ध नगर 
  56. आशीष गोयल पुत्र राकेश कुमार गोयल, 19 राईजगंज, गाजियाबाद 
  57. आदेश कुमार गोयल पुत्र राम गोयल, 19 राईजगंज, गाजियाबाद 
  58. नवेद आलम पुत्र इकबाल हुसैन, मोहल्ला पश्चिम निरगावन की गढ़ी, जिला कन्नौज 
  59. चन्द्रो पत्नी भीम, निवासी ग्राम तुस्याना, गौतमबुद्ध नगर 
  60. धूम सिंह पुत्र लखपत, निवासी ग्राम तुस्याना, गौतमबुद्ध नगर

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.