बिलासपुर नगर पंचायत चेयरमैन लता देवी अपने पति के साथ होंगी भाजपा में शामिल, अमित शाह दिलाएंगे शपथ

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर : बिलासपुर नगर पंचायत चेयरमैन लता देवी अपने पति के साथ होंगी भाजपा में शामिल, अमित शाह दिलाएंगे शपथ

बिलासपुर नगर पंचायत चेयरमैन लता देवी अपने पति के साथ होंगी भाजपा में शामिल, अमित शाह दिलाएंगे शपथ

Tricity Today | लता देवी अपने पति के साथ होंगी भाजपा में शामिल

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष लता देवी के पति संजय चेची भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। शनिवार को भारत के गृहमंत्री अमित शाह नोएडा आएंगे। वहीं पर संजय चेची और उनके साथियों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाएंगे। बताया जा रहा है कि उनके साथ लता देवी भी भाजपा की सदस्यता लेंगी। 

लता देवी भी भाजपा में जाएंगी
लता देवी बिलासपुर की चेयरमैन हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुदेश नागर को पराजित किया था। आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली लता देवी अध्यक्ष बनीं। अब वह आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली है। लता देवी के अलावा उनके पति संजय चेची भी भाजपा में शामिल होंगे। 

कई लोग थामेंगे भाजपा का हाथ
बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा के और भी दिग्गज लोग भाजपा में जाने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी के एक बड़े नेता का नाम सामने चल रहा है। हालांकि, उसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। शनिवार को अमित शाह आम जनता पार्टी और कांग्रेस के लोगों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.