जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाई-बहन ने गोल्ड मेडल, अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

गर्व की बात : जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाई-बहन ने गोल्ड मेडल, अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाई-बहन ने गोल्ड मेडल, अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

Google Image | Khushi Bhati And Harsh Bhati

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रहे भाई-बहन की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है। खुशी भाटी ने 60 किलोग्राम भार वर्ग और हर्ष ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। अब ये दोनों राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

पहले भी कई बार जिला और प्रदेश स्तर पर पदक जीते
इसको लेकर ये दोनों अभ्यास में जुट गए हैं। इससे पहले भी कई बार जिला और प्रदेश स्तर पर पदक जीते चुके है। स्कूल की प्रधानाचार्य अदिति बासु ने बताया कि जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में काफी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। खुशी भाटी ने बालिका वर्ग में 60 किलोग्राम भार वर्ग और 54 किलोग्राम भार वर्ग में हर्ष भाटी ने हिस्सा लिया था।

पढ़ाई के बाद रेसलिंग का अभ्यास करते है
दोनों भाई-बहन ने अपने आयु वर्ग में बेहतर खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। प्रधानाचार्य अदिति बासु ने बताया कि उनकी इस उपलब्धि की वजह से आगामी 13 और 14 मई को आयोजित होनी वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन हुआ है। दोनों नोएडा फिजिकल एजुकेशन, मलकपुर में पढ़ाई के बाद रेसलिंग का अभ्यास करते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में दोनों अपने घर में ही अभ्यास करते थे। उसके बाद नोएडा फिजिकल कॉलेज में अभ्यास शुरू किया। स्कूल के दोनों खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है।

ओलंपिक विजेताओं की कहानी देख इच्छा जागी
हर्ष ने बताया कि ओलंपिक में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने जिस तरफ से देश के लिए पदक जीते हैं, वे उससे मुझे भी कुछ करने दिखाने के लिए इच्छा हुई। ओलंपिक में पदक जीतकर भारतीय पहलवानों ने अपना दम दिखाया तो हमारे मन भी पदक जीतने की इच्छा जाग कई। खेल को निखारने के लिए लगातार अभ्यास कर रहा हूं। देश के लिए पदक लाना मेरा लक्ष्य है।

रेसलर चाचा को देख शुरू किया अभ्यास
हर्ष भाटी और खुशी भाटी ने बताया कि हमारे चाचा अखाड़े में कुश्ती सिखाने के लिए जाते थे। उनको देखकर हमने भी रेसलर बनने के लिए अभ्यास शुरू किया। शुरुआत में काफी डर लगता था, लेकिन धीरे-धीरे प्रयास करते रहे। ऐसे में पहले हर्ष ने शुरू किया था, जिसको देखकर बहन खुशी ने भी शुरुआत कर दी। प्रशिक्षण लेने के लिए नोएडा फिजिकल कॉलेज में जाते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.