बच्चों के विवाद में डेयरी संचालक को मारी गोली, आरोपी गिराफ्तार

BIG BREAKING: बच्चों के विवाद में डेयरी संचालक को मारी गोली, आरोपी गिराफ्तार

बच्चों के विवाद में डेयरी संचालक को मारी गोली, आरोपी गिराफ्तार

Tricity Today | अस्पताल में मौजूद पुलिस टीम

कासना क्षेत्र के चीरसी गांव में बुधवार को खेलने के दौरान हुए बच्चों के बीच विवाद के बाद मामला बड़ों तक पहुंच गया। गांव में रहने वाले सुमित ने विवाद बढ़ने पर डेयरी संचालक शिवकुमार शर्मा (50) वर्ष को गोली मार दी। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया दो पक्षों के बच्चों के बीच में खेलने को लेकर विवाद हुआ था । इस दौरान सुमित ने  शिव कुमार को गाली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गांव में विवाद की आशंका के चलते पुलिस फोर्स तैनात 
सिरसी गांव में विवाद के बाद गोली मारने के चलते दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई है। एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी को तैनात कर दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.