सेक्टर म्यू-2 के प्राचीन शिवमंदिर में भक्तों ने महादेव का किया जलाभिषेक

ग्रेटर नोएडा: सेक्टर म्यू-2 के प्राचीन शिवमंदिर में भक्तों ने महादेव का किया जलाभिषेक

सेक्टर म्यू-2 के प्राचीन शिवमंदिर में भक्तों ने महादेव का किया जलाभिषेक

Tricity Today | भगवान शिव का जलाभिषेक करते श्रद्धालु

  • फाल्गुनी महाशिवरात्रि को भोले नाथ की अमर शिवरात्रि कहा जाता है
  • शिवमंदिरों में इस दिन शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है
गुरुवार, 11 मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्रेटर नोएडा के म्यू-2 में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भारी संख्या में भक्तों ने महादेव का जलाभिषेक किया। आस पास के कई सेक्टरों से लोग एक साथ जल लेकर म्यू-2 स्थित शिवमंदिर पहुंचे। सबने शिव जी का सामूहिक रुद्राभिषेक कर जल समर्पित किया। फाल्गुनी महाशिवरात्रि को भोले नाथ की अमर शिवरात्रि कहा जाता है। शिवमंदिरों में इस दिन शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। 

श्रावण मास के बाद इस दिन भी शिव भक्तों की कांवड़ का तांता देखने को मिलता है। रुद्राभिषेक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद के कई पदाधिकारियों ने शिरकत किया। मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक विशाल तथा जिला कार्यवाह अनुज के अलावा अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विश्व हिन्दू परिषद के तमाम कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों भी म्यू-2 स्थित मंदिर परिसर पहुंचे। मेरठ प्रान्त से सह प्रान्त प्रचार प्रमुख अवधेश पाण्डेय,  गौतमबुद्ध नगर से कार्याध्यक्ष राघवेंद्र त्रिपाठी, मंत्री करन कपूर, उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, उपाध्यक्ष राजीव सैनी, संपर्क प्रमुख दीपक ठाकुर, सामाजिक समरसता प्रमुख गुरजीत सैनी समेत अन्य कई कार्यकर्ताओं ने रुद्राभिषेक कर महाशिवरात्रि मनाई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.