पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार, पत्नी का 2 दिनों पहले फंदे पर लटका मिला था शव

ग्रेटर नोएडा : पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार, पत्नी का 2 दिनों पहले फंदे पर लटका मिला था शव

पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार, पत्नी का 2 दिनों पहले फंदे पर लटका मिला था शव

Google Image | Symbolic photo

Greater Noida : कोतवाली बीटा-2 क्षेत्र के नवादा गांव में महिला का शव फंदे से लटका मिला था। महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक जनपद सुल्तानपुर निवासी इंद्रकुमार ने कोतवाली बीटा-2 पुलिस को शिकायत देते हुए आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी बेटी वंदना का विवाह 23 मई 2019 को राहुल सिंह निवासी अयोध्या से किया था। शनिवार 31 जुलाई को परिजनों को वंदना की मौत की सूचना मिली थी जिस पर रविवार को परिजन ग्रेटर नोएडा पहुंचे और उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल ने उनकी बेटी वंदना की अधिक दहेज की मांग पूरी न कर पाने के कारण उसकी हत्या कर दी है। 

आरोपी राहुल आए दिन शराब पीने के बाद नशे में वंदना को पीटता था। कोतवाली बीटा-2 प्रभारी रामेश्वर कुमार ने बताया कि मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.