दो भाइयों के बीच हुए आपसी विवाद के दौरान एक ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

Greater Noida Breaking : दो भाइयों के बीच हुए आपसी विवाद के दौरान एक ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

दो भाइयों के बीच हुए आपसी विवाद के दौरान एक ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

Tricity Today | BIG BREAKING

Greater Noida : कोतवाली दादरी क्षेत्र के मायचा गांव में रहने वाले दो भाइयों के बीच शनिवार देर रात आपस में झगड़ा हो गया। आपस के झगड़े से गुस्साए एक भाई ने खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। वहीं मृतक के ससुराल पक्ष के लोगों ने इस मामले में दादरी पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन विशाल पांडे ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के मायचा गांव में रहने वाले पंकज (27 वर्ष) का उसके भाई पवन से शनिवार रात को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों भाइयों में काफी देर तक विवाद चलता रहा। इस दौरान पंकज ने खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गयी। 

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया। मामले में मृतक पंकज के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके भाई व अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली दादरी पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.