जीएल बजाज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, एकेटीयू जोनल स्पोर्ट्स में जीते 21 मैडल

Greater Noida : जीएल बजाज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, एकेटीयू जोनल स्पोर्ट्स में जीते 21 मैडल

जीएल बजाज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, एकेटीयू जोनल स्पोर्ट्स में जीते 21 मैडल

Tricity Today | जीएल बजाज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Greater Noida News : जीएल बजाज इंस्टीट्यूट के छात्रों ने एकेटीयू जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 पदक जीते। इसमें बास्केट बॉल के महिला वर्ग, खो-खो के पुरुष और महिला वर्ग, वॉलीबॉल में महिला वर्ग,बैडमिंटन में पुरुष और महिला वर्ग, गोला फेंक महिला वर्ग, डिस्कस में महिला वर्ग और ऊंची कूद में महिला वर्ग समेत 10 स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया। 

55 छात्रों ने राज्यस्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाई
वॉलीबॉल के पुरुष वर्ग, लंबी कूद के पुरुष वर्ग, गोला फेंक के महिला वर्ग, रिले के महिला वर्ग, टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग, शतरंज के महिला वर्ग और कबड्डी के महिला वर्ग सहित 9 रजत पदक जीते। इसके अलावा 100 मीटर और 200 मीटर दौड़कर पुरुष वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। संस्थान के 55 छात्रों ने राज्यस्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाई, जो लखनऊ में दिसंबर में आयोजित होगी। छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने बधाई दी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.