हिन्दू लड़के को ज्यादा उम्र की मुस्लिम महिला से हुआ प्यार, मिलने पहुंचा दिल्ली, 6 दिनों से गायब

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर : हिन्दू लड़के को ज्यादा उम्र की मुस्लिम महिला से हुआ प्यार, मिलने पहुंचा दिल्ली, 6 दिनों से गायब

हिन्दू लड़के को ज्यादा उम्र की मुस्लिम महिला से हुआ प्यार, मिलने पहुंचा दिल्ली, 6 दिनों से गायब

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में रहने वाला एक हिंदू लड़का अपने से ज्यादा उम्र की मुस्लिम महिला के चक्कर में पड़ गया। बीते दिनों में वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए दिल्ली गया था, लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटा है। पीड़ित परिवार ने इस मामले की जानकारी कासना पुलिस को दी है। कासना पुलिस अपनी स्पेशल टीम की सहायता से लड़की की तलाश कर रही है। लड़के की उम्र इस समय केवल 16 साल है। बताया जा रहा है कि हिंदू लड़के को जिस मुस्लिम महिला से प्यार हुआ है, वह उससे उम्र में काफी बड़ी है।

पिता से हुआ था विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक कासना में एक परिवार काफी समय से रहता है। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को पिता की अपने 16 वर्षीय बेटे से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि लड़के का एक मुस्लिम महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इस बात को लेकर लड़के और परिवार के बीच काफी बार विवाद हो चुका है।

कासना कोतवाली में मुकदमा दर्ज
बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को विवाद के बाद लड़का घर से नाराज होकर चला गया था। विवाद के वाद परिवार ने लड़के से उसका मोबाइल भी छीन लिया था। जानकारी के मुताबिक लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने दिल्ली पहुंचा। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने कासना थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.