दहेज नहीं दिया तो ससुर ने बहु के साथ की मारपीट, महिला ने पहुंचाया जेल

Greater Noida : दहेज नहीं दिया तो ससुर ने बहु के साथ की मारपीट, महिला ने पहुंचाया जेल

दहेज नहीं दिया तो ससुर ने बहु के साथ की मारपीट, महिला ने पहुंचाया जेल

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida : बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट और उत्पीड़न करने वाले आरोपी ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने विवाहिता पर जान से मारने की नियत से हमला किया था। इस मामले में विवाहिता ने आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

बुलंदशहर का निवासी है आरोपी
प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी ससुर राजवीर बुलंदशहर के सालाबाद धूमेड़ा गांव का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ उसकी पुत्रवधू एक महीने पहले दहेज के लिए जान से मारने की नियत से मारपीट करने का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.