किसान एकता संघ ने सदर तहसील पर किया प्रदर्शन, भ्रष्टाचार का आरोप

ग्रेटर नोएडा : किसान एकता संघ ने सदर तहसील पर किया प्रदर्शन, भ्रष्टाचार का आरोप

किसान एकता संघ ने सदर तहसील पर किया प्रदर्शन, भ्रष्टाचार का आरोप

Google Image | किसान एकता संघ ने सदर तहसील पर किया प्रदर्शन, भ्रष्टाचार का आरोप

Greater Noida News : सदर तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सदर तहसील पर जोरदार प्रदर्शन किया और धरना दिया। किसान एकता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना के नेतृत्व में एसडीएम सदर अंकित कुमार को मांग पत्र सौपा है। जिसमें कहा है कि सदर तहसील में भ्रष्टाचार बेहद चरम सीमा पर पहुंच गया है। 

संघ का कहना है कि किसानों का कोई भी काम बगैर पैसे दिए नहीं होता है। सदर तहसील के अध्यक्ष जीतन नागर ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। तहसील किसानों के आय प्रमाण पत्र, हिस्सा प्रमाण पत्र, वारिशान प्रमाण पत्र, मूल निवास बनवाने पहुंचते हैं तो लेखपाल से लेकर तहसीलदार तक घूस में मोटी रकम देनी पड़ती है। मोटी घूस देने के बावजूद काम नहीं हो पाता है। किसान देर शाम तक काम होने के इंतजार में बैठे रहते हैं, लेकिन काम नहीं हो पाता है।

संघ ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं होता है तो 20 जनवरी को सदर तहसील पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर रमेश कसाना, वनीश  प्रधान, ब्रिजेश नागर, सतीश कनारसी, अरविंद सेक्रेटरी, सहदेव भाटी, मोहन पाल, अजयपाल, महीचंद, मनीष भाटी बीडीसी, सतवीर, बले नागर, नीरज कसाना, मनीष नागर, धीर सिंह, योगेंद्र भाटी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.