जीएनआईओटी के स्थापना दिवस समारोह में बोले निशंक- 'नई शिक्षा नीति देश की दिशा और दशा को बदल देगी'

ग्रेटर नोएडाः जीएनआईओटी के स्थापना दिवस समारोह में बोले निशंक- 'नई शिक्षा नीति देश की दिशा और दशा को बदल देगी'

जीएनआईओटी के स्थापना दिवस समारोह में बोले निशंक- 'नई शिक्षा नीति देश की दिशा और दशा को बदल देगी'

Tricity Today | कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को स्वर्गीय कृष्ण लाल गुप्ता की जन्मतिथि पर उन्हें याद किया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमिट योगदान की सराहना की। निशंक ने उनके द्वारा शुरू कराए गए शैक्षणिक संस्थानों में दी जाने वाली गुणवत्तापरक शिक्षा पर संतोष जताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह एक दूरदर्शी इंसान थे। वह समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। रमेश पोखरियाल निशंक गुरुवार को जीएनआईओटी संस्थान के स्थापना दिवस पर शिक्षकों, छात्रों और अन्य गणमान्य लोगों को संबोधित कर रहे थे।



आयोजन हर साल की तरह संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय कृष्ण लाल गुप्ता की जन्मतिथि पर आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ऑनलाइन भाग लिया। राज्यसभा सांसद डॉ अनिल जैन और ब्लिस फार्मेसी के सीएमडी डॉ नितिन अग्रवाल भी कार्यक्रम का हिस्सा रहे। साथ ही अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उच्च शिक्षा प्रभारी महेंद्र कुमार और गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा के कुल सचिव डॉ विश्वास त्रिपाठी ने स्थापना दिवस में शिरकत की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम में ऑनलाइन संबोधन किया।



इस अवसर पर उन्होंने नई शिक्षा नीति की उपयोगिता गिनाई। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति देश की दिशा और दशा को बदलने वाली है। इस दौरान उन्होंने 'उन्नत भारत अभियान' के माध्यम से हो रहे कार्यों का उल्लेख किया। इस मौके पर जीएनआईओटी ग्रुप के इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट, एमबीए इंस्टिट्यूट, इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज और इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी। माधवा संकीर्तन बैंड ने सांस्कृतिक नृत्य और आध्यात्मिक संगीत की भव्य प्रस्तुति की। वहां मौजूद सभी लोग सुरीली ध्वनि तरंगों से मंत्रमुग्ध हो गए।

स्थापना दिवस के मौके पर संस्थान ने 250 से ज्यादा विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के विभिन्न क्षेत्रों में किये गए श्रेष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किया है।  विद्यार्थियों को एकेडेमिक्स, सामाजिक, सांस्कृतिक, अनुशाशन, फोटोग्राफी, खेल व अन्य विधाओं में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। संस्थान के चेयरमैन राजेश गुप्ता ने संस्थापक कृष्ण लाल गुप्ता को याद किया। साथ ही उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और जीएनआईओटी ग्रुप से जुड़े हरेक व्यक्ति के योगदान की सराहना की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.