दो पक्षों में विवाद के बीच चली गोली राहगीर को लगी, इलाज के दौरान तोडा दम

Greater Noida Breaking: दो पक्षों में विवाद के बीच चली गोली राहगीर को लगी, इलाज के दौरान तोडा दम

दो पक्षों में विवाद के बीच चली गोली राहगीर को लगी, इलाज के दौरान तोडा दम

Tricity Today | BREAKING NEWS

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक विवाद में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने गोली मारने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस के प्रवक्ता अभिनेंद्र राजपूत ने बताया कि सोमवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में स्थित मिर्जापुर गांव के रहने वाले राहुल व दूसरे पक्ष सुबोध, कपिल और कुशलपाल के बीच गाड़ी खरीदने को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद में सुबोध ने अपने अवैध हथियार को निकाल लिया। सुबोध से अवैध बंदूक से फायरिंग कर दी। जो रास्ते पर चलने वाले एक व्यक्ति को जा लगी।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। जांच में पता चला है कि जिस युवक को गोली लगी है। उसकी पहचान प्रवेश निवासी गांव लोधाना थाना जेवर के रूप में हुई है। प्रवेश उस रास्ते से सिर्फ गुजर रहा था। जिस रास्ते पर दोनों पक्षों में विवाद हो रहा था। पुलिस ने प्रवेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपी सुबोध को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सुबोध के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। सुबोध के अन्य साथी मौके से फरार हो गए है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। मृतक के गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। जिससे विवाद ना हो।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.