वर्तमान प्रधान पति ने पूर्व प्रधान पति को घर में घुसकर पीटा, टावर को लेकर हुआ विवाद

ग्रेटर नोएडा : वर्तमान प्रधान पति ने पूर्व प्रधान पति को घर में घुसकर पीटा, टावर को लेकर हुआ विवाद

वर्तमान प्रधान पति ने पूर्व प्रधान पति को घर में घुसकर पीटा, टावर को लेकर हुआ विवाद

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा के दादरी में स्थित जारचा थाने के प्यावली गांव रविवार की देर रात को कुछ लोगों ने गांव के पूर्व प्रधान के साथ मारपीट की है। मारपीट करने वाले कोई और नहीं बल्कि गांव का वर्तमान प्रधान और ग्रामीण लोग थे। इस मामले में पीड़ित पूर्व प्रधान ने वर्तमान प्रधानपति और 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, प्यावली गांव निवासी मोहित राम की माता रंजनी बंसल गांव की पूर्व प्रधान थी। इनके मकान पर मोबाइल टावर लगा हुआ है। आरोप है कि हाल प्रधान पति ने कुछ ग्रामीणों को भड़काया और कहा कि, पूर्व प्रधान के घर में लगे हुए टावर से निकलने वाले रेडियशन से गांव के लोगों की मौत हो रही है। अगर गांव के लोगों को बचाना है तो मोहित राम के घर में लगे टावर को तोड़ना होगा।

गांव के लोग हाल प्रधान पति की बातों में आ गए और मोहित राम के घर में घूसकर उसके घर में लगे टावर को तोड़ने का प्रयास करने लगे। लेकिन जब विरोध किया तो ग्रामीणों के साथ प्रधानपति ने पूर्व प्रधानपति के साथ मारपीट की है। जब पीड़ित परिवार ने इस घटना की जानकारी पुलिस को कॉल करके दी तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की मांग करने हुए प्रधानपति समेत 30 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस को शक है कि मामला पुरानी रंजिश का भी हो सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.