रालोद ने निखिल भाटी को गौतमबुद्ध नगर छात्रसभा का अध्यक्ष चुना, दी खास जिम्मेदारी

ग्रेटर नोएडा: रालोद ने निखिल भाटी को गौतमबुद्ध नगर छात्रसभा का अध्यक्ष चुना, दी खास जिम्मेदारी

रालोद ने निखिल भाटी को गौतमबुद्ध नगर छात्रसभा का अध्यक्ष चुना, दी खास जिम्मेदारी

Tricity Today | निखिल को नियुक्ति पत्र देते पार्टी पदाधिकारी

राष्ट्रीय लोकदल ने निखिल भाटी को गौतमबुद्ध नगर छात्रसभा का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। निखिल ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहे हैं। इस बार वह चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होंगे। शुक्रवार को जगत फार्म के एलएस प्लाजा में स्थित पार्टी के कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें इसकी जिम्मेदारी दी गई। राष्ट्रीय लोकदल के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित भाटी और हस्तिनापुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष आदित्य पंवार ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
 
नए अध्यक्ष के बारे में बोलते हुए ललित भाटी ने कहा कि वह छात्रों और युवाओं में बेहद पसंद किया जाता है। निखिल पूर्ण निष्ठा तथा ईमानदारी से पार्टी और समाज सेवा के कार्यों से जुड़ा है। राष्ट्रीय लोकदल ऐसे युवाओं को मौका देने के लिए प्रतिबद्ध है। निखिल बिसरख थाना क्षेत्र के बिसरख गांव के रहने वाले हैं और फिलहाल ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-वन में रहते हैं। 

पार्टी के हस्तिनापुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष आदित्य पंवार ने निखिल को जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में निखिल के योगदान को भूलाया नहीं जाएगा। पार्टी उम्मीद करती है कि नए जिलाध्यक्ष के रूप में वह अपने दायित्वों का अच्छी तरह निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम में राहुल मेम्बर साहब, प्रमोद भाटी, साहिल, आकाश, सोहिल और संजू आदि उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.