स्क्रैप माफिया रवि काना लुक्सर जेल से बांदा शिफ्ट, इसी कारागार में मुख्तार अंसारी की हुई थी मौत

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर : स्क्रैप माफिया रवि काना लुक्सर जेल से बांदा शिफ्ट, इसी कारागार में मुख्तार अंसारी की हुई थी मौत

स्क्रैप माफिया रवि काना लुक्सर जेल से बांदा शिफ्ट, इसी कारागार में मुख्तार अंसारी की हुई थी मौत

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida News : स्क्रैप माफिया रवि काना ग्रेटर नोएडा की लुक्सर जेल से निकालकर बांदा की जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात रवि काना को बांदा की जेल में शिफ्ट किया गया है। इसी जेल में कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी भी बंद रह चुका है और उसकी इसी जेल में मौत हुई थी। सोमवार को बांदा डीएम नागेंद्र प्रताप ने जेल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

रवि काना ने बताया था जान का खतरा 
बता दें कि रवि काना के खिलाफ 30 दिसंबर 2023 को नोएडा में गैंगरेप का केस दर्ज हुआ था। इसके एक दिन बाद ही गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद ही रवि काना अपने साथी के साथ विदेश भाग गया था। पुलिस अब तक रवि काना की दो सौ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त कर चुकी है। इसके साथ ही पुलिस ने दो सौ से ज्यादा वाहन भी जब्त किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस रिमांड पर लिए जाने के दौरान रवि काना ने अपनी जान को खतरा बताया था। माना जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से उसे बांदा जेल में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है।

जानिए किस बैरक में रखा गया काना 
रवि काना को कड़ी सुरक्षा के बीच नोएडा की लुक्सर जेल से बांदा लाया गया था। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि उसे जेल की किस बैरक में रखा गया है। लेकिन जैसे ही रवि काना को जेल में शिफ्ट किया गया, जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप ने जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए। 

मुख्तार की वजह से सुर्खियों में बांदा जेल 
बताया जाता है कि यह वही जेल है जहां माफिया मुख्तार अंसारी को रखा गया था और इसी जेल में उसकी मौत हुई थी। जिसकी वजह से यह जेल सुर्खियों में रहती है। अब एक बार फिर रवि काना के बाद यह जेल में सुर्खियों में आ गई है। बताया जा रहा है कि रवि काना के चलते जेल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.