सेवा भारती ने गौतमबुद्ध नगर में इन पदाधिकारियों को सौंपी कमान, कार्ययोजना को लेकर हुई मंथन

जिम्मेदारीः सेवा भारती ने गौतमबुद्ध नगर में इन पदाधिकारियों को सौंपी कमान, कार्ययोजना को लेकर हुई मंथन

सेवा भारती ने गौतमबुद्ध नगर में इन पदाधिकारियों को सौंपी कमान, कार्ययोजना को लेकर हुई मंथन

Tricity Today | प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित पदाधिकारी

सेवा भारती गौतमबुद्ध नगर जिला इकाई ने रविवार को प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती को पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रशिक्षण शिविर ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी संस्थान के सभागार में किया गया। सेवा भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री अनिल ने कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने सेवा भारती की कार्यशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

उन्होंने अगले वर्ष की कार्ययोजना भी साझा किया। इसके अनुसार आगामी वर्षों में सेवा भारती पूरे जिले में निशुल्क शिक्षा केंद्र, सामाजिक जागरण, स्वावलंबन तथा स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर अभियान चलाएगी। रविवार को प्रशिक्षण शिविर के दौरान इकाई की गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जनपद में पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके मुताबिक – 
  1. जेपी सिंह तथा कर्नल बीसी यादव - संरक्षक 
  2. कर्नल लाखन सिंह -  जिलाध्यक्ष
  3. रुद्रेश पाण्डेय - उपाध्यक्ष
  4. नरेश - उपाध्यक्ष
  5. मनोज भाटी - उपाध्यक्ष
  6. मयंक पाण्डेय - जिला मंत्री
  7. नितिन वर्मा - कोषाध्यक्ष 
इस दौरान ग्रेटर नोएडा और दादरी सहित अन्य 3 नगरों की भी कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सभी नव नियुक्त सदस्य आगामी 3 माह में सेवा कार्य विस्तार की योजना पर काम करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में सेवा भारती के क्षेत्र प्रचार प्रमुख गौतम पाल सहित संपूर्ण जिले के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.