सीईओ के एक्शन के सामने कांपे भ्रष्टाचारी, 2 कर्मचारियों पर गिरी गाज

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से बड़ी खबर : सीईओ के एक्शन के सामने कांपे भ्रष्टाचारी, 2 कर्मचारियों पर गिरी गाज

सीईओ के एक्शन के सामने कांपे भ्रष्टाचारी, 2 कर्मचारियों पर गिरी गाज

Tricity Today | Surendra Singh

Greater Noida : प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह की ओर से प्राधिकरण में फैले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। पहले दलालों की एंट्री पर रोक लगाने के लिए पास सिस्टम लागू किया। गुरुवार को 6% आबादी विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर दो कर्मचारियों को विभाग से हटा दिया गया है। दोनों कर्मचारियों को कार्मिक विभाग में अटैच कर दिया गया है। 

क्या है पूरा मामला
चर्चा है कि दोनों कर्मचारियों की किसान लंबे समय से भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत करते आ रहे थे। इसी कड़ी में गुरुवार को प्राधिकरण के एसीईओ अमनदीप दुली ने 6% आबादी विभाग समेत कई विभागों में छापेमारी की थी। इस दौरान एसीईओ करीब डेढ़ घंटे तक प्लानिंग विभाग में जमे रहे प्लानिंग विभाग के वर्क सर्किल को देखा। जिससे काम में तेजी लाई जा सके।

सीईओ के एक्शन से मचा हड़कंप
प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार 6% आबादी विभाग में किसानों की ओर से शिकायत मिली कि विभाग में काम करने वाले संजीव और रूचि नाम के कर्मचारी काम के बदले में रिश्वत की मांग करते हैं। यह शिकायत सीईओ एसीओ समेत कई अधिकारियों के पास पहुंची। शिकायत मिलने पर एसीईओ ने मामले की जांच करवाने के बाद दोनों कर्मचारियों को 6% आबादी प्लॉट विभाग से हटा दिया है और उन्हे कार्मिक विभाग मे अटैच कर दिया गया है। इससे पहले भी 6% प्लॉट विभाग में एक मैनेजर को खेल परिसर में अटैच कर दिया। जबकि दो को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। सीईओ की ओर से की जा रही कड़ी कार्यवाही से प्राधिकरण कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.