प्रतिबंधित मवेशी का मांस मिलने से मचा हड़कंप, लोगों ने जताई नाराजगी, मौके पर पुलिस बल तैनात

GREATER NOIDA BREAKING: प्रतिबंधित मवेशी का मांस मिलने से मचा हड़कंप, लोगों ने जताई नाराजगी, मौके पर पुलिस बल तैनात

प्रतिबंधित मवेशी का मांस मिलने से मचा हड़कंप, लोगों ने जताई नाराजगी, मौके पर पुलिस बल तैनात

Tricity Today | प्रतीकात्मक तस्वीर

गौतमबुद्ध नगर के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में झट्टा बडौली गांव के पास प्रतिबंधित मवेशियों के मांस से भरी इनोवा कार मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होते ही आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को समझते हुए नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हैं। पुलिस वहां उपस्थित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। भीड़ के गुस्से को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

ग्रेटर नोएडा के आसपास के इलाके में लगातार प्रतिबंधित मवेशियों के मांस मिल रहे हैं। लोग इसको लेकर गुस्से में हैं और नाराजगी जता रहे हैं। शुक्रवार की सुबह नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के झट्टा बडौली गांव में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक इनोवा कार को पकड़ा। कार में प्रतिबंधित मवेशियों का मांस मिला। इसकी सूचना आग की तरह आसपास के इलाकों में फैल गई। गांव वालों को जब पता चला कि गांव के इनोवा कार में मवेशियों के मास के टुकड़े मिले हैं, तो वहां पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

लोगों ने घटना क्रम को पुलिस को बताते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। भीड़ को देखते हुए पुलिस एहतियात बरत रही है। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस हर बार आश्वासन देकर चली जाती है। कोई उचित कार्रवाई नहीं कर पा रही है। वाहन पकड़े जाने के बाद कार चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.