ग्रेटर नोएडा में आज से महंगा हुआ पानी, जानिए नई दरें

काम की खबर: ग्रेटर नोएडा में आज से महंगा हुआ पानी, जानिए नई दरें

 ग्रेटर नोएडा में आज से महंगा हुआ पानी, जानिए नई दरें

Tricity Today | आज से पानी की नई दरें लागू

  • -ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जल मूल्य में आज से बढ़ोतरी की
  • -60 वर्ग मीटर तक के भूखंड मालिकों को 129.80 रुपये प्रति माह देने होंगे
शहर के लोगों को पानी का शुल्क अदा करने के लिए और जेब ढीली करनी पड़ेगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पहली अप्रैल से जल मूल्य में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। अब 60 वर्ग मीटर तक के भूखंड स्वामियों को 129.80 रुपये प्रति माह के हिसाब से पानी का शुल्क अदा करना होगा। ऐसे आवंटियों पर प्रति माह करीब 12 रुपये का भार बढ़ेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल मूल्य में हर साल बढ़ोतरी करता है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अपने आवंटियों को पानी की आपूर्ति करता है। इसके बदले वह आवंटियों से शुल्क वसूल करता है। प्राधिकरण मकानों के साइज के हिसाब से जल मूल्य लेता है। मकानों के साइज के हिसाब से शुल्क बढ़ता रहता है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए जल मूल्य में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब आवंटियों को अधिक जल मूल्य चुकाना पड़ेगा। नई दरें तय कर ली गई हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि 60 वर्ग मीटर भूखंड के आवंटी को अभी 118 रुपये प्रति माह जल शुल्क दे रहा था। लेकिन अब उसे 129.80 रुपये चुकाने होंगे। 61 से 120 वर्ग मीटर वाले आवंटी को अब 195 रुपये प्रति माह के बजाय 214.50 रुपये देने होंगे। 121 से 200 वर्ग मीटर श्रेणी के भूखंडों पर अब 387.20 रुपये प्रति माह देने होंगे।

इस तरह लिया जाएगा शुल्क
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 201 से 350 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले आवंटियों से अभी 584 रुपये प्रति माह लेता है। लेकिन अब उन्हें 642.40 रुपये लिया जाएगा। 351 से 500 वर्ग मीटर के भूखंड पर अभी 779 रुपये हर महीने लिए जाते हैं, लेकिन अब 856.90 रुपये प्रति माह लिए जाएंगे। 501 से 1000 वर्ग मीटर वाले भूखंड स्वामियों को अभी 1170 रुपए प्रतिमाह देने होते हैं। अब उन्हें 1287 रुपये देने होंगे। प्राधिकरण 1000 से 1100 वर्ग मीटर के भूखंड पर अभी 1365 रुपए जल मूल्य वसूलता है। लेकिन अब ऐसे आवंटियों को 1501.50 रुपये प्रति माह देने होंगे।

हर साल जल मूल्य बढ़ाने का प्रस्ताव पास हुआ था
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 2013 में 95वीं बोर्ड बैठक हुई थी। इस बैठक में प्रस्ताव पास हुआ था कि हर साल जल मूल्य में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। तब से हर वर्ष ग्रेटर नोएडा में जल मूल्य में यह बढ़ोतरी होती आ रही है।

नलकूपों से होती है पानी की आपूर्ति
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर के लोगों को भूमिगत जल की आपूर्ति करता है। नलकूपों से पानी को टंकियों में एकत्र किया जाता है। यहां से लोगों के घरों में पानी पहुंचाया जाता है। हालांकि प्राधिकरण अब गंगा जल की आपूर्ति शुरू करने के लिए परियोजना को पूरा करने में जुटा है। इस परियोजना के पूरा होते ही लोगों को पीने के लिए गंगाजल मिलने लगेगा। इसके लिए पल्ला में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है।

संस्थागत, व्यावसायिक व औद्योगिक आवंटियों का जल मूल्य
क्षेत्रफल                                                           जल मूल्य प्रति माह

1000                                                                642.40
1001 से 2000                                                   1287
2000 से 3000                                                    1930.50
3000 से 4000                                                    2572.90
4000 से 5000                                                    3217.50
5000 से 6000                                                    3859.90
6000 से 7000                                                    4502.30
7000 से 8000                                                    5144.70
8000 से 9000                                                    5788.20
9000 से 10000                                                   6431.70

(भूखंड का साइज वर्ग मीटर और जल मूल्य रुपये में है)

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.