गौतमबुद्ध नगर में हाई अलर्ट जारी, सैकड़ों पुलिस वाले सड़क पर उतरे, जीरो क्राइम का प्रयास

बड़ी खबर : गौतमबुद्ध नगर में हाई अलर्ट जारी, सैकड़ों पुलिस वाले सड़क पर उतरे, जीरो क्राइम का प्रयास

गौतमबुद्ध नगर में हाई अलर्ट जारी, सैकड़ों पुलिस वाले सड़क पर उतरे, जीरो क्राइम का प्रयास

Tricity Today | Symbolic Photo

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर में हाई अलर्ट जारी हो गया है। हजारों की संख्या में पुलिस वाले जिले की सुरक्षा कर रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की गाड़ियां खड़ी हुई है। प्रयास किया जा रहा है कि आज के दिन जिले में कोई अपराध न हो और अगर अपराध होता है तो पुलिस उस मामले में तत्काल एक्शन लेगी। आज का दिन पूरे उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है।

"किसी भी जिले में अपराध नहीं होना चाहिए"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही आदेश जारी करते हुए कहा था कि 22 जनवरी 2024 के दिन बेहतर कानून व्यवस्था दिखनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में अपराध नहीं होना चाहिए। दरअसल, आज अयोध्या में रामलला मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इसको लेकर पूरी व्यवस्था की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.