'हिन्दू इकोसिस्टम' ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन, पोस्टर लगाए

ग्रेटर नोएडा : 'हिन्दू इकोसिस्टम' ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन, पोस्टर लगाए

'हिन्दू इकोसिस्टम' ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन, पोस्टर लगाए

Tricity Today | पोस्टर

Greater Noida News : शनिवार को 'हिन्दू इकोसिस्टम' के पदाधिकारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया प्रभारी शैलेंद्र शुक्ला की उपस्थिति में ग्रेटर नोएडा में केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर दिखाकर प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। कश्मीरी हिंदुओं  के ऊपर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को दिल्ली विधानसभा में झूठा बताने और हंसकर मजाक बनाने पर इन लोगों ने गुस्सा जाहिर किया। 

'हिन्दू इकोसिस्टम' के पदाधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में सरकार ने फ़िल्म को टैक्स फ्री नहीं किया है। इसके के खिलाफ 'हिन्दू इकोसिस्टम' ने प्रदर्शन किया और अरविंद केजरीवाल से माफी मांगने को कहा है। हिन्दू इकोसिस्टम सोशल मीडिया प्रभारी शैलेंद्र शुक्ला ने कहा, "जब तक केजरीवाल जी माफी नहीं मांगेगे और दिल्ली में फ़िल्म को टैक्स फ्री नहीं करेंगे तब तक यह विरोध जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश सहित देश भर में यह प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष राकेश पांडेय के निर्देश पर किए जा रहे हैं। इन लोगों ने कहा कि हिंदू संगठन अब हिंदुओं का अपमान सहन नहीं करेंगे। देश का युवा हिंदू अपने अधिकारों के लिए जाग चुका है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.