120 की स्पीड में थार टायर फटने से ट्रक में जा घुसी, दो सगे भाई समेत तीन लोग मौत को छूकर लौटे

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा : 120 की स्पीड में थार टायर फटने से ट्रक में जा घुसी, दो सगे भाई समेत तीन लोग मौत को छूकर लौटे

120 की स्पीड में थार टायर फटने से ट्रक में जा घुसी, दो सगे भाई समेत तीन लोग मौत को छूकर लौटे

Tricity Today | जेवर के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात तेज रफ्तार थार टायर फटने से आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में थार के परखच्चे उड़ गए। घटना में थार सवार दो सगे भाई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना जेवर पुलिस ने तीनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय थार 120 स्पीड में दौड़ रही थी। 

आगरा से लौट रहे थे नोएडा 
पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात आगरा से नोएडा आ रही तेज रफ्तार थार का टायर जेवर थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे जेवर टोल के पास अचानक फट गया। जिसके कारण थार अपना संतुलन खो बैठी और आगे चल रहे ट्रक से पीछे से जा टकराई। जिससे थार में सवार कानपुर निवासी धनराज (23), रायबरेली निवासी सगे भाई मानवेंद्र और जयेंद्र घायल हो गए। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां तीनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। 

पुलिस का बयान 
पुलिस का कहना है कि हादसा काफी भीषण था। हादसे में थार के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना में घायल हुए तीनों लोगों को अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल तीनों की हालत स्थिर है। क्षतिग्रस्त थार और ट्रक को कब्जे में लिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.