जिसके लिए मांगी लंबी आयु की मन्नत, उसी ने जिंदगी दांव पर लगाई

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में करवा चौथ पर पति ने बीवी के ऊपर फेंका तेजाब : जिसके लिए मांगी लंबी आयु की मन्नत, उसी ने जिंदगी दांव पर लगाई

जिसके लिए मांगी लंबी आयु की मन्नत, उसी ने जिंदगी दांव पर लगाई

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida West : करवा चौथ के दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं, लेकिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसको सुनकर आप हैरान हो जाओगे। करवा चौथ के दिन मामूली विवाद पर एक पति ने अपनी पत्नी के ऊपर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका इलाज दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने सफदरगंज अस्पताल में जाकर पीड़ित महिला की मृत्यु पूर्व बयान दर्ज किए हैं।

वर्ष 2020 में हुई थी शादी
मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले विवेक कुमार की शादी संभल जिले के रहने वाली ममता के साथ हुई। विवेक कुमार और ममता की शादी वर्ष 2020 में हुई है। दोनों इस समय ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित रोजा जलालपुर गांव में एक व्यक्ति के मकान में रह रहे हैं। बुधवार को करवा चौथ के दिन विवेक और ममता के बीच किसी मामूली सी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर विवेक ने अपनी बीवी ममता के ऊपर तेज फेंक दिया। बुधवार को करवा चौथ का दिन था, इसलिए ममता ने विवेक की लंबी आयु के लिए व्रत रखा था।

पुलिस ने महिला को सफदरगंज अस्पताल में रेफर किया
शरीर और चेहरे पर तेजाब गिरने के बाद ममता जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने गंभीर हालत में ममता को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित आरोग्य अस्पताल में एडमिट करवाया। अस्पताल के द्वारा बिसरख कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा गया कि महिला की हालत ज्यादा खराब हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल महिला को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में रेफर किया।

पुलिस ने मृत्यु पूर्व बयान दर्ज किए
इस समय महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज दिल्ली के सफदरगंज में आईसीयू में चल रहा है। सूचना मिलने के बाद सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी अस्पताल पहुंचे और मृत्यु पूर्व बयान दर्ज किया। बिसरख पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि पुलिस की निगरानी में महिला का इलाज किया जा रहा है। आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.