किसी ने घर में घुसकर तो कोई ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बना हैवान, बच्चियों के साथ की घिनौनी हरकत, गिरफ्तार

Greater Noida : किसी ने घर में घुसकर तो कोई ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बना हैवान, बच्चियों के साथ की घिनौनी हरकत, गिरफ्तार

किसी ने घर में घुसकर तो कोई ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बना हैवान, बच्चियों के साथ की घिनौनी हरकत, गिरफ्तार

Tricity Today | श्याम सिंह यादव

Greater Noida News : नाबालिक लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं, ग्रेटर नोएडा पुलिस भी ऐसे मामलों के संज्ञान में आते ही तुरंत कार्रवाई कर आरोपियों को सलाखों के पीछे हो जा रही है। ऐसे ही ग्रेटर नोएडा के दनकौर  और नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आए। किसी ने ट्यूशन पढ़ाते समय तो किसी ने घर में घुसकर बच्चियों के साथ घिनौनी हरकत की। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

पहला मामला
नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में श्याम सिंह यादव एटा निवासी जोकि ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में रह रहा है। बुधवार को श्याम सिंह यादव जब ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बच्ची के घर गया। जिसके बाद उसने बच्ची के साथ छेड़खानी की। जब परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने नॉलेज पार्क थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने पोस्ट को एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया। अब पुलिस ने गुरुवार को श्याम सिंह यादव को तुगलपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया।

दूसरा मामला
वहीं, दनकौर थाना क्षेत्र में मोहम्मद (19) फरीदाबाद के ग्राम चंद्रपुर निवासी ने एक नाबालिक लड़की के घर में घुसकर छेड़छाड़ की। जिसके बाद परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खलाफ पोस्ट को एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। फिर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। वहीं, गुरुवार को पुलिस ने उसे यमुना एक्सप्रेसवे के सलारपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.