अवैध होर्डिंग हटाए जाएंगे और पेनल्टी भी लगेगी, सीईओ रितु माहेश्वरी ने दी चेतावनी

Greater Noida : अवैध होर्डिंग हटाए जाएंगे और पेनल्टी भी लगेगी, सीईओ रितु माहेश्वरी ने दी चेतावनी

अवैध होर्डिंग हटाए जाएंगे और पेनल्टी भी लगेगी, सीईओ रितु माहेश्वरी ने दी चेतावनी

Google Image | Greater Noida Authority

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने शहर में अवैध होर्डिंग हटाने के लिए तत्काल अभियान चलाने को कहा है। बिना अनुमति होर्डिंग लगाने वालों पर तगड़ी पेनल्टी भी लगाई जाएगी। ग्रेटर नोएडा में कहीं पर भी होर्डिंग लगाने के लिए प्राधिकरण से अनुमति लेना अनिवार्य है। होर्डिंग लगाने वाले की तरफ से आवेदन पत्र और शुल्क जमा कराने के बाद अर्बन सर्विसेज विभाग से अनुमति दी जाती है। 

शहर में काफी स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंग
दरअसल, ग्रेटर नोएडा में कई जगहों पर अवैध होर्डिंग लगी होने की जानकारी मिली है। इसी मसले पर सीईओ रितु माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को अर्बन सर्विसेज विभाग के साथ बैठक की है।

शहर की पड़ताल कर लें अधिकारी
उन्होंने कहा कि पूरे शहर में पड़ताल कर लें कि कहीं पर अवैध होर्डिंग तो नहीं लगी है। अगर कोई होर्डिंग बिना अनुमति के लगी दिखे तो उसे तत्काल हटाएं। होर्डिंग लगाने वालों पर पेनल्टी भी लगाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के होर्डिंग न लगाए। इस बैठक में एसीईओ अदिति सिंह और ओएसडी एसके कुशवाहा आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.