ग्रेटर नोएडा की इशिता किशोर को जौनपुर में अंडर ट्रेनिंग पहली पोस्टिंग मिली, यूपी चीफ सेक्रेटरी ने दी जानकारी

अच्छी खबर : ग्रेटर नोएडा की इशिता किशोर को जौनपुर में अंडर ट्रेनिंग पहली पोस्टिंग मिली, यूपी चीफ सेक्रेटरी ने दी जानकारी

ग्रेटर नोएडा की इशिता किशोर को जौनपुर में अंडर ट्रेनिंग पहली पोस्टिंग मिली, यूपी चीफ सेक्रेटरी ने दी जानकारी

Tricity Today | इशिता किशोर

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में रहने वाली आईएएस इशिता किशोर को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में अंडर ट्रेनिंग पहली पोस्टिंग मिली है। इशिता किशोर ने संघ लोक सेवा आयोग भारतीय प्रशासनिक परीक्षा 2023 में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया था। मंगलवार को इशिता किशोर ने उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी डीएस मिश्रा से मुलाकात की थी। इशिता किशोर के जौनपुर में अंडर ट्रेनिंग की जानकारी चीफ सेक्रेटरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट डाल कर दी है।

डीएस मिश्रा ने दी बधाई
चीफ सेक्रेटरी डीएस मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा, "सिविल सेवा परीक्षा में 2023 बैच की टॉपर व भारतीय प्रशासनिक सेवा के उत्तर प्रदेश संवर्ग की अधिकारी सुश्री ईशिता किशोर से आज मेरे कार्यालय कक्ष में मुलाकात हुई। नवयुवा अधिकारी में सीख कर लोक सेवा में अपना श्रेष्ठ देने की जिजीविषा एक शुभ संकेत है। ईशिता जौनपुर में जनपद प्रशिक्षण के लिए ज्वाइन करने जा रही हैं। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में लोक सेवा के लिए अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन देने के संबंध में मेरी इनसे विस्तार से बातें हुईं। ईशिता की को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!"

कब हुआ था एग्जाम
आपको बता दें कि बीते 23 मई 2023 को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था। जिसमें गौतमबुद्ध नगर की बेटियों ने इतिहास रच दिया। जिसमें ग्रेटर नोएडा के जलवायु विहार में रहने वाली इशिता किशोर ने पहला स्थान प्राप्त किया। मतलब इशिता किशोर देश भर में नंबर वन रैंक पर रही है। मैरिट ऑर्डर में चौथे स्थान पर नोएडा शहर की स्मृति मिश्रा है। गौतमबुद्ध नगर को इतिहास में पहली बार इस परीक्षा का टॉपर पर मिला है। खास बात यह है कि टॉप 5 सफल अभ्यर्थियों में दो गौतम बुद्ध नगर से हैं और दोनों बेटियां हैं।

कुल 933 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए थे
इस परीक्षा में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं के ग्रुप ए और ग्रुप B के लिए परिणाम घोषित किए गए थे। कुल 933 अभ्यार्थियों को सफल घोषित किया गया था। इनमें 345 अभ्यर्थी सामान्य वर्ग के थे। रिजल्ट के मुताबिक 99 अभ्यर्थी इकोनॉमिक वीकर्स सेक्शन से थे। अन्य पिछड़ा वर्ग के 263, अनुसूचित जातियों के 154, अनुसूचित जनजातियों के 72 युवक और युवतियां सफल घोषित किए गए थे। लोक सेवा आयोग ने 178 अभ्यर्थियों को वेटिंग लिस्ट में रखा थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.