विकसित भारत अभियान में चौथे ब्रांड एंबेसडर बने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह

गौतमबुद्ध नगर वालों के लिए गर्व की बात : विकसित भारत अभियान में चौथे ब्रांड एंबेसडर बने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह

विकसित भारत अभियान में चौथे ब्रांड एंबेसडर बने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह

Tricity Today | धीरेन्द्र सिंह

Greater Noida News : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह को विकसित भारत के साथ-साथ नमो एप के सप्ताह के चौथे एंबेडसर बनने पर @narendramodi_in पर घोषणा की। इसके अलावा एक्स प्लेटफार्म पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह का फोटो भी शेयर किया "भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य"
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। बाकायदा इसके लिए देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा भी निकाली जा रही है। लोगों को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प भी दिलाया जा रहा है।"

धीरेन्द्र सिंह ने नरेन्द्र मोदी का आभार जताया
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने एक्स पर @narendramodi_in को कोट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, "आपने ग्रामीण अंचल के अपने एक छोटे से कार्यकर्ता को सम्मान दिया, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.