फिल्मी स्टाइल में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

ग्रेटर नोएडा का टोल प्लाजा बना जंग का मैदान : फिल्मी स्टाइल में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

फिल्मी स्टाइल में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा का एक टोल प्लाजा जंग का मैदान बन गया। कार सवार युवकों ने फिल्मी स्टाइल में एक टोल कर्मचारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बताया जा रहा है कि टोल टैक्स को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गई। यह पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

बिना टोल शुल्क दिए निकल रहे थे आरोपी 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के रहने रविकरन की सोमवार को जेवर टोल प्लाजा पर ड्यूटी थी। रविकरन ने पुलिस को बताया कि दोपहर के समय कार सवार चार युवक टोल प्लाजा पर पहुंचे। युवक बिना टोल दिए कार निकालने के लिए कहने लगे। रविकरन ने बिना शुल्क दिए टोल बैरियर खोलने से मना कर दिया। इस बीच आरोपियों का टोलकर्मी से विवाद हो गया। इस दौरान आरोपियों ने टोलकर्मी के साथ जमकर मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 

सीसीटीवी में कैद घटना, पुलिस तलाश में जुटी 
मारपीट की पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़ित ने आरोपियों की शिकायत पुलिस से की। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी प्रिंस, अभिषेक, प्रशांत और रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की गाड़ी का नंबर ट्रेस कर पहचान का प्रयास कर रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.