ग्रेटर नोएडा पहुंचे जितिन प्रसाद और बृजेश सिंह, दादरी को मिली 36 करोड़ रुपए की सौगात

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा पहुंचे जितिन प्रसाद और बृजेश सिंह, दादरी को मिली 36 करोड़ रुपए की सौगात

ग्रेटर नोएडा पहुंचे जितिन प्रसाद और बृजेश सिंह, दादरी को मिली 36 करोड़ रुपए की सौगात

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा पहुंचे जितिन प्रसाद और बृजेश सिं

Greater Noida News : आज दादरी की जनता के लिए काफी सुनहरा दिन है। उत्तर प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर जितिन प्रसाद और राज्य मंत्री विजय सिंह ग्रेटर नोएडा के दादरी में पहुंचे। जहां पर भारतीय जनता पार्टी ने दादरी की जनता को 36 करोड़ रुपए की सौगात दी है। मंच पर गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा, दादरी के विधायक तेजपाल नागर, जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, दादरी नगर पालिका की अध्यक्ष गीता पंडित, एमएलसी नरेंद्र भाटी और तमाम नेता मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से यह दादरी जनता को एक बड़ी सौगात है। करीब 36 करोड़ रुपए में दादरी में अनेक विकास कार्यों को किया जाएगा।

दादरी विधायक ने भेजा था प्रस्ताव
इस कार्यक्रम का आयोजन दादरी के आनंदपुर गांव में किया जा रहा है। इन पैसों से जीटी रोड को दादरी के गांवों से कनेक्ट किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न स्थान पर काफी विकास कार्य किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इसकी रिपोर्ट दादरी विधायक तेजपाल नागर ने उत्तर प्रदेश शासन को भेजी थी, जिसके बाद मंजूरी मिली और अब कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।

"विकास को कायम रखने का जिम्मा हमारे पास"
इस मौके पर जितिन प्रसाद ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी ने पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है और इस पहचान को कायम रखने का जिम्मा हमारे पास है। आज के समय में उत्तर प्रदेश पूरे देश में विकास की दृष्टि से जाना जा रहा है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.