तत्कालीन लेखपाल और 25 हजार के इनामी शीतला प्रसाद गिरफ्तार, पूछताछ शुरू

चिटहेरा भूमि घोटाले में बड़ा एक्शन : तत्कालीन लेखपाल और 25 हजार के इनामी शीतला प्रसाद गिरफ्तार, पूछताछ शुरू

तत्कालीन लेखपाल और 25 हजार के इनामी शीतला प्रसाद गिरफ्तार, पूछताछ शुरू

Tricity Today | चिटहेरा भूमि घोटाला

Greater Noida News : चिटहेरा भूमि घोटाले में इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। गौतमबुद्ध नगर की दादरी कोतवाली पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी शीतला प्रसाद को गिरफ्तार किया है। वह गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था। बुधवार की शाम को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और अब उससे पूछताछ हो रही है।

अक्टूबर 2022 को गिरफ्तार हुआ था लेखपाल
आपको बता दें कि चिटहेरा भूमि घोटाले में लेखपाल शीतला प्रसाद को अक्टूबर 2022 को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही कोर्ट ने जमानत दे दी थी। लेखपाल के वकील ने कोर्ट को बताया था कि यह घोटाला 1997 में हुआ था। उस समय शीतला प्रसाद यहां पर नियुक्त नहीं थे, वह 2012 में जिले में आए थे। लेखपाल के नाम पर एफआईआर दर्ज भी नहीं है। 

फिर दादरी पुलिस ने गैंगस्टर लगाया
इस पर कोर्ट ने यह कहते हुए जमानत दी थी कि लेखपाल अभी जांच के कटघरे में है, इसलिए वह देश छोड़कर नहीं जा सकता। उसको निर्धारित तिथियों पर अदालत में पेश होना पड़ेगा। इसी शर्त के साथ उसको जमानत मिली थी, लेकिन दादरी कोतवाली में लेखपाल शीतला प्रसाद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ। जिसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने शीतला प्रसाद के ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम रखा। अब जाकर उसकी गिरफ्तारी हुई है।

दादरी कोतवाली एसएचओ सुजीत उपाध्याय का बयान
दादरी थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में वंचित लेखपाल शीतला प्रसाद तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। इसके ऊपर पुलिस आयुक्त महोदय के आदेश अनुसार 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। शीतला प्रसाद बीते मार्च 2023 से फरार चल रहा था। इसकी तलाशी के लिए काफी समय से दबिश दी जा रही थी। बुधवार की शाम को शीतला प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल इससे पूछताछ की जा रही है।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.