लोकल युवकों ने विदेशी लड़के को पीटा, दलाली के पैसे को लेकर हुआ था विवाद

Greater Noida : लोकल युवकों ने विदेशी लड़के को पीटा, दलाली के पैसे को लेकर हुआ था विवाद

लोकल युवकों ने विदेशी लड़के को पीटा, दलाली के पैसे को लेकर हुआ था विवाद

Tricity Today | लोकल युवकों ने विदेशी लड़के को पीटा

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में एक नाइजीरियाई युवक के साथ मारपीट की गई है। यह पूरा मामला रबूपुरा पूरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक नाइजीरियाई युवक को ललित और प्रमोद नामक दो लोगों ने एक फ्लैट दिलवाया था। फ्लैट दिलवाने के नाम पर कमीशन तय किया गया था, लेकिन फ्लैट लेने के बाद नाइजीरियाई व्यक्ति ने कमीशन नहीं दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में रबूपुरा थाने में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 


क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि रबूपुरा थाने क्षेत्र में स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी में ललित और प्रमोद नामक दो लोगों ने नाइजीरियाई युवक खलीफा को फ्लैट किराए पर दिलवाया था। ललित और प्रमोद दोनों ब्रोकर है। दोनों व्यक्ति छात्रों और अन्य लोगों को फ्लैट दिलवाने का काम करते है। 

कैसे शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक नाइजीरियाई युवक खलीफा को ललित और प्रमोद ने फ्लैट किराए पर दिलवाया था। इसके लिए कमीशन तय हुआ था। बताया जा रहा है कि फ्लैट लेने के बाद खलीफा से कमीशन को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद ललित और प्रमोद ने खलीफा के साथ मारपीट की दी। इस मामले में रबूपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.