अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक संघ की नई समिति का गठन, महेश नागर बने अध्यक्ष

Greater Noida : अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक संघ की नई समिति का गठन, महेश नागर बने अध्यक्ष

अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक संघ की नई समिति का गठन, महेश नागर बने अध्यक्ष

Tricity Today | नई समिति

Greater Noida News : अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक संघ ग्रेटर नोएडा का चुनाव सम्पन्न हो गया है। महेश नागर ने कुलदीप भाटी को 23 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। महासचिव पद पर महेश पार्टी को 51 वोट मिले हैं। उधर, सहसचिव पद पर राहुल वर्मा ने जीत दर्ज की है। मोहित शर्मा उपाध्यक्ष और विकास सक्सैना कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध नियुक्त कर लिए गए।

इनको भी मिला पद
समिति के सदस्य मुकेश शर्मा ने बताया कि बुधवार को अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक संघ ग्रेटर नोएडा सदर का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। कुल 313 वोट डाले गए हैं। जिनमें से अध्यक्ष पद पर महेश नागर को 168 वोट मिले। जबकि उनके विरोध में चुनाव लड़ रहे कुलदीप भाटी को 145 वोट मिले। महासचिव पद पर महेश भाटी, सहसचिव पद पर राहुल वर्मा चुने गए हैं। यह समिति एक साल तक काम करेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.